इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करेंगे भारतीय क्रिकेट के 'कैप्टन कूल', मशहूर एक्टर के साथ दिखेंगे MS Dhoni

Mahendra Singh Dhoni Movie Debut: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी अब अपना फिल्मी डेब्यू करने जा रहे हैं, जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। खबरों की मानें तो धोनी साउथ के बड़े एक्टर की फिल्म में नजर आएंगे।

Mahendra Singh Dhoni Movie Debut

Mahendra Singh Dhoni Movie Debut

Mahendra Singh Dhoni Movie Debut: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कैप्टन एम.एस. धोनी फिलहाल क्रिकेट फील्ड से दूर हैं। माही आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जरूर खेल रहे हैं लेकिन उन्होंने अब तक किसी फिल्म में अभिनय नहीं किया है, लेकिन धोनी के फैंस के लिए अब एक खुशखबरी है। जी हां अब टीम इंडिया के ‘कैप्टन कूल’ के फिल्मी डेब्यू को लेकर खबर आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि धोनी तमिल की बड़ी फिल्म में नजर आने वाले हैं। एम एस धोनी साउथ के मशहूर एक्टर के साथ फिल्म में नजर आएंगे। किस फिल्म में ‘माही’ नजर आने वाले हैं चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

इस फिल्म में दिखेंगे एम.एस.धोनी?

मशहूर क्रिकेटर एम.एस. धोनी ने अपने फैंस को अब खुश होने का मौका दिया है। दरअसल रिपोर्ट्स की मानें तो तमिल इंडस्ट्री में बड़े डायरेक्टर वेन्कट प्रभु ने हाल ही में एक इंटरव्यू में हिंट दिया है कि धोनी “द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम” फिल्म में एक खास भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

फिल्म “GOAT” के बारे में जानकारी देते हुए वेन्कट प्रभु ने कहा कि इस फिल्म में एक ऐसा सीन है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का मैच दिखाया जाएगा। डायरेक्टर के इस बयान के बाद  दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है खासकर धोनी के प्रशंसकों के बीच।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म की रिलीज की तारीख 5 सितंबर 2024 है, जो कि स्टैंडर्ड और IMAX फॉर्मेट्स में दर्शकों के सामने आएगी। हालांकि अभी तक धोनी की भूमिका के बारे में साफ तौर पर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन फैंस धोनी के कैमियो को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

विज्ञापन

एक्टर विजय की फिल्म में मुख्य भूमिका

“GOAT” एक बड़ी बजट की तमिल साइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसकी लागत ₹300 – 400 करोड़ के बीच बताई जा रही है। इस फिल्म में टाइम ट्रेवल जैसे दिलचस्प एलिमेंट्स शामिल हैं और तमिल के सुपरस्टार विजय इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। विजय फिल्म में डबल रोल करते हुए दिखेंगे जो पिता और बेटे दोनों की भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म के कलाकारों में प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम और योगी बाबू जैसे नामचीन कलाकार शामिल हैं।

अपनी बायोपिक में नजर नहीं आए थे धोनी 

आपको बता दें धोनी ने अब तक किसी फिल्म में अभिनय नहीं किया है। हालांकि उनकी बायोपिक ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने पिछले साल एक तमिल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म भी प्रोड्यूस की थी, जो कि रामेश थामिलमणि के डायरेक्टोरियल डेब्यू के तौर पर देखी गई थी।

विज्ञापन

फिल्म “GOAT” आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है, ये देखना भी दिलचस्प होगा। फिलहाल धोनी के प्रशंसक और फिल्म के दर्शक इस बड़ी खबर को लेकर काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ