रेखा ने 'लापता लेडीज' की स्टार नितांशी गोयल से बोली, "इतनी रोती क्यों हो?" जानिए नितांशी ने क्या कहा

नितांशी गोयल ने बताया कि उनके लिए यह बहुत बड़ी बात थी कि रेखा जैसी दिग्गज अदाकारा उनका नाम और ‘लापता लेडीज’ में किया गया उनका काम जानती थीं।

Nitanshi Goel

नितांशी गोयल को ‘लापता लेडीज’ में शानदार एक्टिंग के लिए खूब सराहा गया। पिछले साल किरण राव की फिल्म लापता लेडीज में 17 साल की नितांशी गोयल ने ‘फूल’ का रोल किया था। हाल ही में एक इवेंट में वो बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा से मिलीं और उनके साथ सेल्फी भी ली। लेकिन उस मुलाकात में रेखा ने नितांशी से मजाक में पूछा, “इतनी रोती क्यों हो?”

विज्ञापन

रेखा ने नितांशी से क्या कहा?

उस पल को याद करते हुए नितांशी ने कहा,ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। रेखा जी की फैन कौन नहीं है? जब मैं उनसे मिली, उन्होंने पहले से ही जान रखा था कि IIFA अवॉर्ड में मैं रोई थी, मैंने क्या स्पीच दी थी।
उन्होंने मुझसे कहा, ‘नितांशी, तुम इतनी रोती क्यों हो? तुम बहुत प्यारे सपने देखती हो ऐसे ही सपने देखती रहो। नितांशी ने ये भी कहा, जिस तरह से रेखा जी मुझसे मिलीं और ये जानती थीं कि मैं कौन हूं ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।

विज्ञापन

IIFA 2025 में नितांशी को मिला बड़ा अवॉर्ड

नितांशी को IIFA 2025 में बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल का अवॉर्ड मिला। उन्होंने इस कैटेगरी में आलिया भट्ट (जिगरा), कैटरीना कैफ (मैरी क्रिसमस), यामी गौतम (आर्टिकल 370) और श्रद्धा कपूर (स्त्री 2) को पीछे छोड़ दिया। अवॉर्ड लेते वक्त वो काफी इमोशनल हो गई थीं और उनकी आवाज भर आई थी। उन्होंने अपने स्पीच में फिल्म की पूरी टीम और अपने परिवार का धन्यवाद किया।

‘लापता लेडीज’ की कहानी क्या है?

‘लापता लेडीज’ जिसे इंटरनेशनल मार्केट में Lost Ladies कहा गया, दो नई-नवेली दुल्हनों की कहानी है।
एक ट्रेन यात्रा के दौरान गलती से दोनों दुल्हनों की अदला-बदली हो जाती है, जब वे अपने-अपने पतियों के घर जा रही होती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ