नेटफ्लिक्स पर आज भारत में सबसे ज्यादा देखी जा रही ये 10 फिल्में, लिस्ट में 4 महीने पुरानी मूवी भी

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों शानदार और बेहतरीन कॉन्टेंट रिलीज हुआ है। कुछ नई फिल्मों ने प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी है, जिसके बाद अब वो दर्शकों की फेवरेट बनती जा रही है। चलिए आपको बताते हैं कौन-कौन सी फिल्में टॉप 10 में शामिल हैं।

Netflix Top 10 Trending Movies In India

Netflix Top 10 Trending Movies In India

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कई बड़ी फिल्मों ने अपनी पकड़ बनाई है। जहां कुछ बॉलीवुड फिल्में जबरदस्त चर्चा में हैं, वहीं साउथ की फिल्मों का भी जलवा बरकरार है। इस बार की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में कई ऐसे नाम शामिल हैं जो सिनेमाघरों में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन ओटीटी पर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन

1. इमरजेंसी (Emergency)

इस हफ्ते की नंबर वन ट्रेंडिंग फिल्म बनी कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’। ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन के एक विवादित दौर पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल न दिखाने के बावजूद ये नेटफ्लिक्स पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है।

विज्ञापन

2. आजाद (Azaad)

अजय देवगन के भतीजे अमान देवगन की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म एक इंसान और घोड़े के अनोखे रिश्ते की कहानी बयां करती है। बड़े पर्दे पर इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन ओटीटी पर दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

3. थंडेल (Thandel)

साउथ की फिल्में लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं और इस हफ्ते ‘थंडेल’ ने टॉप 3 में जगह बना ली है। एक मछुआरे की प्रेम कहानी पर आधारित ये फिल्म सिनेमाघरों में औसत प्रदर्शन कर पाई थी, लेकिन ओटीटी पर यह धूम मचा रही है।

विज्ञापन

4. नादानियां (Nadaniyaan)

खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान स्टारर ‘नादानियां’ ने चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। हालांकि इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन नेटफ्लिक्स पर ये काफी चर्चित बनी हुई है।

विज्ञापन

5. द इलेक्ट्रिक स्टेट ( The Electric State)

हॉलीवुड के रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित ये फिल्म पांचवें स्थान पर ट्रेंड कर रही है। ‘एवेंजर्स-एंडगेम’ जैसी हिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर की ये नई साइंस फिक्शन मूवी भारतीय दर्शकों को भी खूब लुभा रही है।

6. विदामुयारची (Vidaamuyarchi)

साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार की फिल्म ‘विदामुयारची’ नेटफ्लिक्स पर छठे स्थान पर ट्रेंड कर रही है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

विज्ञापन

7. धूम धाम (Dhoom Dhaam)

यामी गौतम और प्रतीक गांधी स्टारर ‘धूम धाम’ काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है और इस हफ्ते सातवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

8. पुष्पा – द रूल (Pushpa 2)

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2’ आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। इसने ट्रेंडिंग लिस्ट में आठवां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

9. डाकू महाराज (Daaku Maharaaj)

उर्वशी रौतेला की हाल ही में रिलीज हुई साउथ एक्शन थ्रिलर ‘डाकू महाराज’ नेटफ्लिक्स पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और नौवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

विज्ञापन

10. लकी भास्कर (Lucky Bhaskar)

इस लिस्ट का आखिरी नाम ‘लकी भास्कर’ है, जिसने अपनी दमदार कहानी से दर्शकों को बांधे रखा है। नेटफ्लिक्स की ये ट्रेंडिंग लिस्ट दिखाती है कि दर्शकों की पसंद दिन-ब-दिन बदल रही है। कुछ ऐसी फिल्में, जो थिएटर में खास नहीं चलीं, वो अब ओटीटी पर छा रही हैं। क्या आपकी कोई पसंदीदा फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ