वीर पहाड़िया के बाद अब कॉमेडियन ने उड़ाया इब्राहिम-खुशी का मजाक, सैफ के अटैकर पर भी कसा तंज

कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने अब सैफ अली खान और उनके बेटे इब्रााहिम का मजाक उड़ाया है। सैफ अली खान के अटैकर पर उन्होंने तंज कसा है। आखिर ऐसा क्या कहा है कॉमेडियन ने, चलिए आपको बताते हैं।

Pranit More on Saif Ali Khan Attacker

Pranit More on Saif Ali Khan Attacker

विज्ञापन

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज के चलते चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने निशाने पर लिया है बॉलीवुड के न्यू कमर्स इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर पर। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘नादानियां’ को लेकर कॉमेडियन ने ऐसा व्यंग्य किया कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इब्राहिम और खुशी की एक्टिंग पर तंज

अपने हालिया स्टैंड-अप एक्ट के दौरान प्रणीत मोरे ने इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की एक्टिंग पर तंज कसते हुए कहा कि उनके अभिनय को देखना किसी सजा से कम नहीं। मजाक में उन्होंने कहा, ‘इब्राहिम ने इतनी खराब एक्टिंग की है कि जज ने सैफ अली खान के हमलावर को फांसी देने के बजाय उसे ‘नादानियां’ दो बार देखने की सजा दे दी। बेचारा चिल्ला रहा था, गला काट दो मेरा, ये नहीं देख सकता!’

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pranit More (@rj_pranit)

इसके अलावा खुशी कपूर पर भी उन्होंने कटाक्ष किया और कहा कि उनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद अब उन्हें जान्हवी कपूर बेहतर लगने लगी हैं। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, ‘खुशी कपूर की पिछली फिल्म ‘लवयापा’ जुनैद खान के साथ थी और उन्होंने उसकी भी इमेज खराब कर दी। अब वो सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ हैं और उनकी भी इमेज बिगाड़ दी।’

खुशी कपूर की एक्टिंग का उड़ाया मजाक

प्रणीत यहीं नहीं रुके। उन्होंने मजाक में कहा, ‘ऐसा लगता है जैसे खुशी कपूर ने ठान लिया है कि दिल चाहता है’ में जिन-जिन एक्टर्स ने काम किया, उनके बच्चों का करियर खराब करना है। अच्छा हुआ अक्षय खन्ना ने शादी नहीं की!’

विज्ञापन

कई बार विवादों में आए प्रणीत मोरे

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब प्रणीत मोरे के स्टैंड-अप एक्ट पर विवाद हुआ हो। इससे पहले भी वो ‘स्काई फोर्स’ फिल्म में वीर पहारिया की एक्टिंग पर कमेंट करने के चलते सुर्खियों में आ चुके हैं। इस बयान के बाद उन्हें सोलापुर में कुछ लोगों के गुस्से का सामना भी करना पड़ा था।

फिल्म ‘नादानियां’ का हाल

बात करें फिल्म ‘नादानियां’ की तो ये 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर के अलावा सुनील शेट्टी, जुगल हंसराज, दिया मिर्जा और महिमा चौधरी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। लेकिन ये फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई और इसकी एक्टिंग और कहानी को लेकर काफी आलोचनाएं हुईं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

प्रणीत मोरे का ये स्टैंड-अप एक्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग उनके व्यंग्य पर हंस रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे स्टार किड्स के खिलाफ एक और हमला मान रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ