Netflix से जल्द विदा लेंगी ये 5 फिल्में, Sridevi और Kriti Sanon की मूवी भी लिस्ट में शामिल

Netflix Leaving Soon Movies: नेटफ्लिक्स पर जल्द ही मजेदार मूवीज हटने जा रही हैं। अगर आपने अभी तक इन मूवीज को नहीं देखा है तो इन्हें अपने फ्री टाइम में जल्द देख लें। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

netflix leaving soon

Netflix Leaving Soon Movies: नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में ऐसी हैं जो जल्द ही हटने जा रही हैं। अगर आपने अभी तक इन फिल्मों को नहीं देखा है तो आज ही इन मूवीज को अपनी वॉच लिस्ट में इन फिल्मों को ऐड कर देख लें। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं। वहीं बॉलीवुड की बात करें तो अक्षय कुमार और श्रीदेवी जैसे सितारों की मूवी भी नेटफ्लिक्स से हटने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर और कौन-कौन सी फिल्में हैं जो जल्द नेटफ्लिक्स से विदा लेने जा रही हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

MOM

श्रीदेवी की सबसे चर्चित मूवी मॉम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस मूवी में आपको मां-बेटी की बॉन्डिंग के बारे में देखने को मिलेगा। मूवी में श्रीदेवी के साथ-साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली भी लीड रोल में हैं। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई है।

Blackberry

साल 2023 में रिलीज हुई ये मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है। इस कॉमेडी ड्रामा मूवी को मैट जॉनसन ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें जे बरुचेल, ग्लेन हॉवर्टन और रिच सोमर लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं दिलचस्प बात ये है कि मूवी के डायरेक्टर मैट जॉनसन ने भी इस मूवी में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

Bareilly Ki Barfi

कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव की ये रोमांटिक-कॉमेडी मूवी भी जल्द नेटफ्लिक्स से हटने जा रही है। इस मूवी को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर भी देख सकते हैं। मूवी को अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो कृति, आयुष्मान और राजकुमार राव के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी और सीमा पाहवा भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

Miracles From Heaven

ये अमेरिकन फैमिली ड्रामा मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है। अगर आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर मूवी देखने के शौकीन हैं तो ये परफेक्ट चॉइस है। इसे पेट्रीसिया रिगेन ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में जेनिफर गार्नर, काइली रोजर्स और मार्टिन हेंडरसन लीड रोल में नजर आए हैं।

विज्ञापन

Pad Man

अक्षय कुमार की ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी भी जल्द हटने जा रही है। साल 2018 में रिलीज हुई इस मूवी में आपको रियल लाइफ स्टोरी देखने को मिलेगी। आर बाल्की के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ