Earthquake Based Movie: 7 जनवरी की सुबह 7.1 तीव्रता वाले भूकंप से पूरा नेपाल हिल गया। इसके झटके दिल्ली-एनसीआर, सिक्किम और बिहार समेत कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। कथित तौर पर भूकंप सुबह 6:35 बजे आया और इसका केंद्र नेपाल-तिब्बत सीमा के पास लिंबाचे से 93 किमी. उत्तर-पूर्व में था। आज हम ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भूकंप पर ही बनी हैं और उन्हें दिखाया गया है कि कैसे एक झटके में पूरी जिंदगी खत्म हो जाती है। आइए जान लेते हैं उन फिल्मों के बारे में और किन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप इन फिल्मों को देख तबाही का मंजर महसूस कर सकते हैं।
OMG
अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म OMG तो आपने देखी ही होगी। ये फिल्म पूरी तरह से भूकंप पर आधारित है। इस फिल्म में बिजनेसमैन कांजी लालजी मेहता की पूरी दुकान भूकंप में तहस-नहस हो गई थी। बीमा कंपनी ने भी भूकंप को नेचुरल कैलेमिटी बोल कवर देने से इंकार कर दिया ऐसे में उनका पूरा परिवार तितर-बितर हो गया। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
‘2012’
नेपाल में आए भूकंप ने सभी को हिला दिया, ऐसे ही भूकंप पर आधारित फिल्म ‘2012’ में भी दिल दहला देने वाले सीन हैं जिन्हें देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। साल 2009 में आई फिल्म ‘2012’ में भूकंप और सुनामी पर आधारित है जिसमें तबाही का ऐसा मंजर दिखाया गया है जिससे लोग सहम गए। इस फिल्म को वर्ल्ड वाइड पसंद किया गया था। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: हाथ लग गया सबूत, क्यों Karanveer के खिलाफ हुई Chahat?
‘वक्त’
साल 1965 में आई फिल्म ‘वक्त’ में भूकंप की तबाही का ऐसा मंजर दिखाया गया है जिसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस फिल्म में भूकंप से होने वाली तबाही को दिखाया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चे अपने मां बाप से दूर हो गए। कितने ही परिवार खत्म हो गए और घर वीरान हो गए। फिल्म में बलराज साहनी, सुनील दत्त, शशि कपूर, शर्मिला टैगोर ने काम किया है। ये फिल्म एमएक्स प्लेयर और यूट्यूब पर मौजूद है।
‘काई पो चे’
साल 2013 में आई फिल्म ‘काई पो चे’ में भी भूकंप का भयावह मंजर दिखाया गया है। मूवी में दिखाया गया है कि भूकंप से कैसे पल भर में घर खंडहर में तब्दील हो गए। लोग कैसे अपने आपको और अपने परिवार को बचाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ राजकुमार राव हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
‘केदारनाथ’
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘केदारनाथ’ जो साल 2018 में आई थी। इस फिल्म में 2013 में उत्तराखंड में आए भूंकप और बाढ़ का मंजर दिखाया गया जिसमें घर पानी के सैलाब में बह गए। सैकड़ों लोग काल के काल में समा गए और हजारों लोग अपने से अलग हो गए। इस मूवी को देखने के लिए जी5 का रुख करें।
फिल्म में सुशांत के साथ सारा अली खान भी हैं जिनकी शानदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया।
यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर से करीना कपूर तक को दुनिया में लाने वाले ‘पद्मश्री’ डॉक्टर का निधन
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines