Bigg Boss 18: हाथ लग गया सबूत, क्यों Karanveer के खिलाफ हुई Chahat?

Why Chahat against Karanveer In Bigg Boss 18: चाहत पांडेय और करणवीर मेहरा के बीच की लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है, अब इसके पीछे की असली वजह भी सामने आ गई है कि आखिर चाहत बात-बात पर इतना भड़क क्यों रही है।

Why Chahat against Karanveer In Bigg Boss 18

Why Chahat against Karanveer In Bigg Boss 18

Why Chahat against Karanveer In Bigg Boss 18: फिनाले नजदीक है लेकिन घर में तो चाहत पांडेय (Chahat Pandey)  और करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) के बीच जंग छिड़ी हुई है। जब से फैमिली वीक खत्म हुआ है चाहत वर्सेस करण ही घर में चल रहा है। कभी बॉयफ्रेंड के मुद्दे को लेकर घमासान होता है तो कभी विवियन को लेकर। ऐसा तो है नहीं कि पहले कभी करण ने चाहत को प्रोवोक न किया हो, लेकिन वो उसे इग्नोर कर देती थी। लेकिन अब ऐसा क्या हो गया है जो हर बात का मुद्दा ही बन जाता है। इसके पीछे की वजह अब बिग बॉस को पता चल गई है और उनके हाथ एक बड़ा सबूत भी लगा है। यकीन नहीं तो आप भी देख लीजिए…

करणवीर-चाहत की लड़ाई

करणवीर मेहरा और चाहत पांडे लगातार किसी न किसी बात को लेकर लड़ रहे हैं। पहले बॉयफ्रेड को लेकर लड़ाई हुई और नौबत हाथापाई तक आ गई। इसके बाद विवियन के चक्कर में लड़ाई हुई, जब चाहत ने उसे बताया कि करण ने आपसे बोला की वो वॉशरूम से 5 मिनट में आ जाएगा और मुझे बोला की 15 मिनट लगेंगे। इस बात पर करण भड़क गया और उसने चाहत को खूब खरी खोटी सुनाई।

क्यों दोनों बने दुश्मन वजह आई सामने

आप सोच तो जरूर रहे होंगे कि ऐसा क्या हो गया कि दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बन गए। फैमिली वीक को देखा ही होगा, जिसमें विवियन डीसेना की वाइफ नूरन अली ने बताया था कि अविनाश मिश्रा और करणवीर मेहरा सामने से उनके दोस्त बनते हैं और पीठ पीछे खंजर भौंकते हैं। उन्होंने चाहत की तारीफ की और बताया था कि वो उन्हें अच्छी लगती हैं। वहीं नूरन ने कहा था कि चाहत में उन्हें मधुबाला दिखाई देती है वो चाहती हैं कि मधुबाला 2 बने तो उसमें चाहत विवियन के साथ हों।

विवियन संग काम करने के लिए चाहत करण की बनी दुश्मन

नूरन ने जब कहा कि मधुबाला 2 की बाहर बात चल रही है और विवियन ट्रेंडिंग में हैं तो चाहत ने फैसला कर लिया कि अब तो करणवीर को रास्ते से हटाकर विवियन की नजर में अच्छा बनना है ताकि उनके साथ काम कर सकें। वहीं विवियन ने ये तो नेशनल टीवी पर कहा है कि करण को वो अपना दुश्मन मानते हैं। फिर क्या था चाहत ने करणवीर मेहरा को ट्रीगर करना शुरू कर दिया और विवियन की नजरों में अच्छी बन गईं। हैं न चाहत पांडेय मास्टर माइंड।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ