रणबीर कपूर से करीना कपूर तक को दुनिया में लाने वाले 'पद्मश्री' डॉक्टर का निधन

Celebrity Gynaecologis Rustom Soonawala Death: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के फेमस गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर रुस्तम सूनावाला का निधन हो गया है। वो लंबी बीमारी से जूझ रहे थे…

Rustom Soonawala Death

Rustom Soonawala Death

Celebrity Gynaecologis Rustom Soonawala Death: फेमस गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर रुस्तम सूनावाला का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो दिग्गज बॉलीवुड सेलिब्रिटी की डिलवरी करवाने वाले डॉक्टर थे जो करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट तक की डिलीवरी करवाई और उनके बच्चों को इस दुनिया में लाए। अपने क्षेत्र में निपुर्ण डॉक्टर रुस्तम को उनके कार्य के लिए साल 1991 में पद्मश्री से सम्मान से सम्मानित किया गया था। आइए जानते हैं कि कैसे हुई उनकी मौत और किन-किन सेलिब्रिटी की करवाई डॉक्टर ने डिलीवरी…

विज्ञापन

नहीं रहे डॉक्टर रुस्तम सूनावाला

मशहूर गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर रुस्तम सूनावाला की मौत लंबी बीमारी के चलते हुई है। वो 95 साल के थे और 5 जनवरी 2025 को डॉक्टर आखिरी सांसें लीं जिससे परिवार वालों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज को भी तगड़ा झटका लगा। उन्होंने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर की भी डिलीवरी करवाई, इसके अलावा तैमूर, वामिका और कई अन्य सेलिब्रिटीज के स्टार किड्स भी उन्हीं के हाथों इस दुनिया में आए।

विज्ञापन

बबीता और नीतू की भी करवाई थी डिलीवरी

 खास बात ये है कि डॉक्टर रुस्तम सूनावाला ने आज की जनरेशन की ही नहीं बल्कि रणबीर कपूर और करीना कपूर की मां की भी डिलीवरी करवाई थी। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो सेलिब्रिटी की पहली पसंद थे। 1974 में करीना कपूर का जन्म हुआ और 1982 में रणबीर कपूर का, अब साल 2023 में रुस्तम ने ही रणबीर की वाइफ आलिया की डिलीवरी कराई और राहा का जन्म हुआ।

विज्ञापन

कब मिला था पद्मश्री

डॉक्टर रुस्तम सुनावाला को उनके कार्य में निपुर्णता के लिए कई सम्मान भी मिले। डॉक्टर को महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्षम होने के लिए और परिवार नियोजन में योगदान के लिए साल 1991 में पद्मश्री से नवाजा गया। वहीं रुस्तम ने 1960 के दशक में पॉलीइथिलीन IUD का आविष्कार किया था, जो बर्थ कंट्रोल के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला उपकरण था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ