Nawazuddin Siddiqui का पत्नी संग विवाद में आया नया अपडेट, स्पेशल POCSO कोर्ट में हाजिर हुई Aaliya Siddiqui

Aaliya Siddiqui Reached Court: आलिया सिद्दीकी शनिवार को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में हाजिर हुई। पीठासीन अधिकारी रितीश सचदेवा के सामने और समय दिए जाने की मांग रखी है।

Aaliya Siddiqui Reached Court

Aaliya Siddiqui Reached Court

विज्ञापन

Aaliya Siddiqui Reached Court: सलमान खान (Salman Khan) के ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में नजर आ चुकीं और बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) के विवाद मामले में नजर अपडेट आया है। हाल में आलिया शनिवार को स्पेशल POCSO कोर्ट में हाजिर हुई। जहां आलिया ने पति, देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में प्रोटेस्ट दाखिल करने के लिए समय की मांग की है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए सात नवंबर की तारीख तय की है।

दरअसल, कोरोना के समय साल 2020 में आलिया ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अपने देवर पर बेटी के साथ गलत हरकत को लेकर केस दर्ज करवाया था। आलिया ने आरोप लगाया था कि जब वो साल 2012 में अपनी बेटी के साथ अपने ससुराल बुढ़ाना गई थीं तब उनके देवर ने बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

 

शनिवार को Aaliya Siddiqui पहुंची POCSO कोर्ट

‘बिग बॉस 16’ कंटेस्टेंट रहीं आलिया के केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी और साथ ही प्रोटेस्ट के लिए कोर्ट ने आलिया को समन जारी किया था, जिसके बाद शनिवार को आलिया स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में हाजिर हुई। जहां उन्होंने पीठासीन अधिकारी रितीश सचदेवा के सामने थोड़े और समय दिए जाने की मांग की है, जिसके बाद कोर्ट की ओर से इस मामले में अगली सुनवाई के लिए सात नवंबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन

आलिया ने इसके खिलाफ दर्ज करवाया था मुकदमा

आलिया सिद्दीकी ने साल 2020 को मुंबई के वर्सोवा थाने में पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी, देवर मिनाजुद्दीन सिद्दीकी, फैजूद्दीन सिद्दीकी, अयाजुद्दीन सिद्दीकी, सास मेहरुनिशा सिद्दीकी के साथ-साथ और पांच लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज करवाया था। उनका कहना था कि उनके देवर मिनाजुद्दीन ने उसकी बेटी के साथ गलत हरकते की थीं, जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही उन्होंने बताया था कि जब ये बात पित नावज तक पहुंची तो उन्होंने पुलिस से शिकायत न करने की सलाह दी थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ