Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में होगी Narayani Shastri की एंट्री? एक्ट्रेस ने किया रिवील

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2’ की वापसी से पहले ये कन्फर्म हो गया है कि नारायणी शास्त्री इस शो का हिस्सा होंगी या नहीं? एक्ट्रेस ने अब खुद फैंस को सच्चाई बता दी है। उनकी शो में एंट्री होगी या नहीं, वो उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में रिवील कर दिया।

Narayani Shastri

नारायणी शास्त्री ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2' में वापसी को लेकर सच बताया है। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: डेली सोप क्वीन एकता कपूर का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ नए सीजन के साथ वापसी करने वाला है। जब से ये खबर सामने आई है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2’ आने वाला है, फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। हर कोई जानना चाहता है कि इतने सालों बाद जब ये शो टीवी पर वापसी करेगा, तो पुराने कलाकारों में से कौन-कौन लौटकर आएगा? बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की वापसी तो पक्की है। वहीं, बाकी एक्टर्स को लेकर अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ है।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में होंगी नारायणी शास्त्री?

इसी बीच अब एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने शो में एंट्री को लेकर चुप्पी तोड़ी है। वो इस आइकोनिक शो के सीक्वल का हिस्सा होंगी या नहीं? अब नारायणी शास्त्री ने उसे लेकर खुलकर बात की है। आपको बता दें, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में नारायणी ने केसर का किरदार निभाया था। क्या अब वो इस सीजन में वापस आएंगी, इस पर उन्होंने क्लियर बयान दे दिया है। अपने हालिया इंटरव्यू में नारायणी शास्त्री ने खुशी जताई है कि ये शो लौट रहा है। उन्होंने कहा कि ये शो एक बड़ा माइलस्टोन था और इसका दूसरा सीजन आने पर वो प्राउड फील कर रही हैं क्योंकि वो भी इस शो का हिस्सा थीं।

Advertisment

एक्ट्रेस को नहीं मिला ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का ऑफर

नारायणी शास्त्री ने कहा कि उनका किरदार थोड़ा देर से आया था। जब स्मृति ईरानी प्रेग्नेंट थीं तो उन्होंने 1 से 1.5 साल शो में काम किया था। हालांकि, उन्होंने ये भी रिवील किया कि फिलहाल वो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2’ का हिस्सा नहीं हैं। ये बात अलग है कि आगे चलकर कुछ भी हो सकता है। यानी नारायणी ने इस बात की उम्मीद जताई है कि फ्यूचर में अगर कुछ होगा तो वो देखेंगी। अब ये तो कन्फर्म हो गया है कि नारायणी शास्त्री को अभी तक इस शो के सीक्वल के लिए अप्रोच नहीं किया गया है।

Narayani Shastri

विज्ञापन

Swiggy और Zomato पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा

वहीं, दूसरी तरफ नारायणी शास्त्री का एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर Swiggy और Zomato को टैग करते हुए उनसे कंप्लेंट की है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘सच कहूं तो आपको बिल्कुल भी परवाह नहीं है। ऐसे लोगों को काम पर रखा है, जिन्हें किसी भी चीज के बारे में कुछ भी नहीं पता। हम घंटों तक अपने खाने का इंतजार करते हैं और आपकी कस्टमर केयर एक बॉट है। किसी इंसान से बात करने के लिए मैनिपुलेशन की जरूरत होती है। निराशा एक छोटा शब्द है, जब आपका ब्रेक हो और खाना ना हो।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ