दोस्त के लिए 'गिरवी' रख दिया था इस एक्टर ने अपना घर, फिल्म सुपरहिट होते ही मिला ये बड़ा तोहफा

Nana Patekar Friendship: दोस्ती की मिसा पर जय-वीरू का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है. मगर यह तो सिर्फ पर्दे के लिए था. असल जिंदगी में इस एक्टर ने दोस्ती की खातिर अपना पुराना घर गिरवी रख दिया था. वहीं फिल्म हिट होने के बाद उसे बड़ा ईनाम भी मिला.

Nana Patekar

नाना पाटेकर

Nana Patekar With N Chandra: दोस्ती की मिसाल देने के लिए लोगों की जुबान पर सबसे पहले शोले फिल्म के जय-वीरू का नाम आता है. मगर क्या आप जानते हैं, असल जिंदगी में भी इसी फिल्म इंडस्ट्री के अंदर ऐसा दोस्त भी मौजूद है, जिसने अपने दोस्त की मदद के लिए खुद का घर भी गिरवी रख दिया था. आइए जानते हैं कौन है ऐसा दिलदार एक्टर.

विज्ञापन

एक्टर ने गिरवी रखा घर

बॉलीवुड में कई कलाकार अपनी मेहनत और संघर्ष से आगे बढ़ते हैं. मगर नाना पाटेकर जैसा एक्टर सिर्फ अपने टैलेंट और नेकीपन से आगे बढ़ा. जब नाना पाटेकर ज्यादा बड़े स्टार नहीं थे, निर्देशक एन. चंद्रा ने फिल्म ‘अंकुश’ बनानी शुरू की. यह फिल्म सिर्फ 12 लाख रुपये के छोटे बजट में बन रही थी. एन. चंद्रा ने नाना पाटेकर को मुख्य भूमिका के लिए सिर्फ 10 हजार रुपये में साइन किया. इसमें से 3 हजार रुपये पहले दिए गए और बाकी 7 हजार रुपये बाद में देने थे.

विज्ञापन

पैसों की कमी हुई

तभी अचानक से फिल्म में पैसों की कमी हो गई और शूटिंग रुक गई. फिल्म को पूरा करने के लिए करीबन 2 लाख रुपए की जरूरत थी. लेकिन निर्देशक एन चंद्रा ने हार नहीं मानी. वे लगातार पैसे जुटाने के लिए लगे रहे, तभी नाना पाटेकर आगे आए और उनकी मदद की.

विज्ञापन

दोस्ती का बड़ा फैसला

नाना पाटेकर को फिल्म बहुत पसंद थी. वे नहीं चाहते थे कि फिल्म अधर में लटक जाए. उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया. इस फैसले में उन्होंने अपना घर गिरवी रख दिया और 2 लाख रुपये फिल्म के लिए दे दिए. उस समय उनके लिए यह बहुत बड़ा जोखिम था. वे सोचते थे कि फिल्म पूरी होने पर मिलने वाले 7 हजार रुपये से एक स्कूटर खरीद लेंगे.

विज्ञापन

फिल्म रच दिया इतिहास

तभी ‘अंकुश’ रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 95 लाख रुपये कमाए. यह छोटे बजट की फिल्म के लिए बहुत बड़ी कामयाबी थी. वहीं निर्देशक एन. चंद्रा ने नाना का एहसान नहीं भुलाया और आगे चलकर उनके सभी पैसे लौटा दिए.

नाना को मिला बड़ा रिटर्न गिफ्ट

नाना पाटेकर ने एन चंद्रा की मदद किसी लालच में आकर नहीं बल्कि दोस्ती के खातिर किया था. इसीलिए फिल्म हिट होने के बाद उनके 2 लाख रुपए देकर घर तो छुटवाया ही साथ ही एक बड़ा तोहफा भी दिया. उन्होंने इस फिल्म की उपलब्धता के लिए नाना को चमचमाता हुआ स्कूटर गिफ्ट किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ