नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन ने दूसरी बार रचाई शादी! अब हिंदू रीति-रिवाज से लिए फेरे, VIDEO VIRAL

Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने हिंदू रीति-रिवाजों से भी शादी कर ली है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Nupur Sanon, Stebin Ben

Nupur Sanon, Stebin Ben. image credit- social media

Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने हिंदू रीति-रिवाजों से भी शादी कर ली है. कपल की हिंदू वेडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बीते दिन जहां नुपूर और स्टेबिन ने क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी, अब दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों ने सात फेरे लिए हैं और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं.

विज्ञापन

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की हिंदू शादी

सोशल मीडिया पर नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की हिंदू शादी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि नूपुर ने लाल रंग का लहंगा पहना है और स्टेबिन ऑफ व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं. दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा है और साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल की शादी में फैमिली और फ्रेंड्स सभी एंजॉय कर रहे हैं.

विज्ञापन

उदयपुर में हुई भव्य शादी

इंटरनेट पर नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी से जो भी वीडियो सामने आए हैं, उनमें देखा जा सकता है कि कपल की शादी बेहद ग्रैंड है और हर एक चीज का खास ख्याल रखा गया है. बता दें कि दाेनों की ये भव्य शादी उदयपुर में हुई है. इसके पहले कपल की क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे, जिन्हें लोगों का बेहद प्यार मिला था.

कौन हैं स्टेबिन बेन?

इसके अलावा अगर नूपुर सेनन के हसबैंड स्टेबिन की बात करें तो बेन का जन्म 9 मार्च 1993 को भोपाल में बसे एक मलयाली ईसाई परिवार में हुआ था. स्टेबिन बेन एक पॉपुलर सिंगर हैं और उन्होंने कई हिट गाने भी दिए हैं, जिन्हें लोगों का बेहद प्यार मिला है. इसके अलावा स्टेबिन स्टेज शो कॉन्सर्ट भी करते हैं.

विज्ञापन

स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन

स्टेबिन बेन देश-दुनिया भर में कुल मिलाकर 1000 शो कर चुके हैं. उनके गाने लोगों को बेहद पसंद आते हैं. हालांकि, अब स्टेबिन अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़े हैं और अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन की शादी की फोटोज और वीडियो को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ