T-Series के मालिक को लगा झटका, फेमस फिल्म मेकर ने बताई केस करने की वजह

Mukesh Bhatt on legal battle with Bhushan Kumar: पिछले काफी समय से ‘आशिकी’ टाइटल को लेकर मुकेश भट्ट की टी-सीरीज के साथ लीगल फाइट चल रही थी, अब इस पर फैसला आ गया है। इसके साथ ही फिल्म निर्माता ने भी अब मुद्दे पर बात की है।

Mukesh Bhatt on legal battle with Bhushan Kumar

Mukesh Bhatt on legal battle with Bhushan Kumar

Mukesh Bhatt on legal battle with Bhushan Kumar: दिग्गज फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट ने हाल ही में आशिकी ब्रांड को लेकर चल रही कानूनी जंग पर अपने विचार शेयर किए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कदम उठाए, वो ‘आशिकी’ के ब्रांड को सेव करने के लिए किया। मुकेश भट्ट इस समय आने वाली फिल्म ‘आशिकी 3’ को डायरेक्ट कर रहे हैं जिसमें प्रमुख भूमिका में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

दिल्ली हाई कोर्ट का अहम फैसला

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए टी-सीरीज को अपनी फिल्मों में ‘आशिकी’ नाम का इस्तेमाल करने से रोक दिया। ये आदेश तब आया जब टी-सीरीज़ ने ‘तू ही आशिकी’ नाम की फिल्म की घोषणा की थी, जिससे मुकेश भट्ट काफी निराश हो गए थे। विशेष फिल्म्स ने इस पर असहमति जताते हुए कोर्ट का रुख किया था।

विज्ञापन

मुकेश भट्ट ने बताई केस करने की वजह

मुकेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में अब साफ किया है कि इस कानूनी लड़ाई के पीछे उनकी एक चिंता थी। उन्हें चिंता थी कि ‘आशिकी’ ब्रांड को कोई हानि ना पहुंचे। उन्होंने कहा, “मैंने ‘आशिकी 2’ उन्हीं मूल्यों के साथ बनाई जैसे पहली फिल्म बनाई थी। मेरे पास इस इंडस्ट्री में 50 साल का अनुभव है, जबकि भूषण को इस बारे में उतनी समझ नहीं है। वो अनजाने में ब्रांड को नुकसान पहुंचा सकते थे। मेरा उद्देश्य इस फ्रैंचाइज को सेव करना था।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन

मुकेश भट्ट ने आगे कहा, “मेरा लक्ष्य केवल अपने लिए नहीं बल्कि दर्शकों के लिए भी था। अगर ‘आशिकी’ की ब्रेंड वेल्यू खत्म हो जाती है, तो इससे फैंस का विश्वास उठ जाता। हम आने वाले कई सालों के लिए इसे सुरक्षित रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी मानते हैं। ये एकमात्र तरीका था जिससे इस फ्रैंचाइज को और ज्यादा नुकसान से बचाया जा सके।”

टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स के बीच विवाद

आपको बता दें जब टी-सीरीज ने अपनी फिल्म का ऐलान किया था, इसी के बाद द्विशेश फिल्म्स ने कोर्ट में याचिका दायर की और इसे ब्रांड का उल्लंघन मानते हुए रोक लगाने की मांग की। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस याचिका पर विचार करते हुए टी-सीरीज के खिलाफ फैसला सुनाया, जिससे मुकेश भट्ट और उनकी टीम को बड़ी जीत मिली है।

विज्ञापन

दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक हैं मुकेश भट्ट 

मुकेश भट्ट को फिल्म ‘आशिकी 2’ (2013), ‘लव गेम्स’ (2016), और ‘सड़क 2’ (2020) जैसी फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। अब वो ‘आशिकी 3’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन और त्रिप्ती डिमरी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ