JioHotstar पर 6 नए शो रिलीज, लिस्ट में मुनव्वर, जाकिर, उर्फी समेत कौन-कौन?

New Show On Jio Hotstar: जियो हॉटस्टार को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है। इसके साथ ही 6 नए शोज ने एंट्री की है, जो आपको भरपूर मनोरंजन करेंगे। यहां देखें पूरी लिस्ट…

jiohotstar new show streaming hafta vasooli engaged roka ya dhoka victim ya victor love life lafde game of greed

New Show On Jio Hotstar. File Photo

New Show On Jio Hotstar: जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मर्जर के बाद फाइनली जियो हॉटस्टार लॉन्च हो गया है। इसी के साथ कुछ नए शोज ने दस्तक दी है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस उर्फी जावेद और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शोज भी शामिल हैं। ये शोज आपके वीकेंड को मजेदार बनाने का वादा करते हैं। तो चलिए देर किस बात की आइए जानते हैं कि जियो हॉटस्टार पर फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा आपके मनोरंजन के लिए और कौन-कौन से नए शोज दस्तक दे चुके हैं।

विज्ञापन

Hafta Vasooli

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ‘बिग बॉस 17’ के बाद अपने नए शो ‘हफ्ता वसूली’ के साथ दस्तक दे चुके हैं। इस शो के जरिए कॉमेडियन न्यूजरूम की कमान संभालते हुए नजर आ रहे हैं। मुनव्वर का ये कॉमेडी शो है, जिसमें रोस्टिंग, मजाक और सरप्राइज गेस्ट शामिल होंगे। लेटेस्ट एपिसोड में विवियन डीसेना बतौर गेस्ट नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Engaged: Roka Ya Dhoka?

एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद अपने नए शो ‘एंगेज्ड: रोका या धोखा?’ के साथ लौट आई हैं। इस शो में आपको बहुत सारा ड्रामा, प्यार और धोखा देखने को मिलेगा। हाल ही में उर्फी ने शो का टीजर रिलीज करते हुए इसकी घोषणा की थी।

विज्ञापन

Victim Ya Victor

कॉमेडी और चैट शो ‘विक्टिम या विक्टर’ भी जियो हॉटस्टार पर दस्तक दे चुका है। इस शो को कॉमेडियन और एक्टर राहुल दुआ होस्ट करते हुए नजर आएंगे। शो की थीम कुछ ऐसी है कि इसमें फैंस को कार्य दिया जाएगा कि वह पसंदीदा सेलिब्रिटी को सजा देंगे या नहीं।

विज्ञापन

Love, Life, Lafde

कॉमेडियन और एक्टर जाकिर खान जियो हॉटस्टार पर अपने नए शो ‘लव लाइफ लफड़े’ के साथ लौट आए हैं। इस शो में फराह खान और बरखा बिष्ट जैसे स्टार्स आजकल के रिलेशनशिप पर अपने ओपिनियन रखेंगे। ये शो आपको काफी एंटरटेन करेगा।

विज्ञापन

Yeh Kya Bana Diya!

सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार इन दिनों सोनी लिव के शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में जज की भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच उनके नए शो ‘ये क्या बना दिया’ ने जियो हॉटस्टार पर दस्तक दी है। शो का प्रोमो काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

Game of Greed

बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान भी अपने नए शो ‘गेम्स ऑफ ग्रीड’ के साथ आपको एंटरटेन करने के लिए आ गए हैं। ये शो पूरी तरह से रणनीति, गठबंधन और विश्वासघात के बारे में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ