हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'आई लव यू…', तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय ने किस पर लुटाया प्यार? स्पेशल पोस्ट हुआ वायरल

Mouni Roy First Post After Divorce Rumours: सूरज नांबियार संग तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय ने पहला पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस फुल एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने ये पोस्ट किसके लिए शेयर किया है?

विज्ञापन
तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय का पहला पोस्ट वायरल

Mouni Roy First Post After Divorce Rumours: मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी चर्चाओं में आ गई है. दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है, जिसके बाद तलाक की खबरें भी वायरल होने लगी हैं. वहीं तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है. मौनी ने स्पेशल पर्सन के लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है और साथ ही एक्ट्रेस ने फोटोज के साथ कैप्शन में एक खास नोट भी लिखा. सोशल मीडिया पर मौनी रॉय का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं आखिर ये पोस्ट एक्ट्रेस ने किसके लिए लिखा है?

इंस्टाग्राम पर पोस्ट वायरल

मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार मौनी रॉय और सूरज नांबियार का रिश्ता टूटने की कगार पर है. हालांकि कपल ने इन अफवाहों पर अभी तक कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है. मौनी के पति सूरज तो इन खबरों से इतने तंग आ गए कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया है. वहीं अब पति संग तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय ने अपनी स्पेशल फ्रेंड के साथ खास पोस्ट शेयर की.

यह भी पढ़ें: दिशा पाटनी की वजह से खतरे में आई मौनी रॉय की शादी? पति सूरज ने अफवाहों से तंग आकर उठाया ये कदम

विज्ञापन

किसके लिए किया खास पोस्ट?

दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी स्पेशल फ्रेंड रूपाली कादयान के साथ एक खास पोस्ट शेयर करते हुए कई फोटोज शेयर की. इस पोस्ट में मौनी ने रूपाली को बर्थडे विश किया. एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में स्पेशल नोट भी लिखा. मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा, मेरी बहन, चाहे बर्बादी हो या खुशी. जन्मदिन मुबारक हो, मेरी जान. मुझे तुम्हारी हाजिरजवाबी, तुम्हारी खूबसूरती और वो सब कुछ पसंद है जो तुम्हें तुम बनाता है. आई लव यू! कोई भी विशेषण ये बयां नहीं कर सकता कि मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं और तुम ये जानती ही हो. वैसे तुम एक चुड़ैल हो.’

यह भी पढ़ें: मौनी रॉय Vs सूरज नांबियार! कौन है ज्यादा अमीर? नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

फोटोज में एन्जॉय करती नजर आईं मौनी

सोशल मीडिया पर मौनी रॉय का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी स्पेशल दोस्त के साथ बहुत सारी फोटोज भी शेयर की हैं, जिनमें दोनों एक-दूसरे के साथ खूब हर मोमेंट को एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. मौनी रॉय का ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं बता दें मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी 27 जनवरी 2022 में गोवा में हुई थी. जनवरी 2026 से ही दोनों की रिश्तों में अनबन की खबरें सामने आने लगीं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola