दिशा पाटनी की वजह से खतरे में आई मौनी रॉय की शादी? पति सूरज ने अफवाहों से तंग आकर उठाया ये कदम

Mouni Roy Suraj Nambiar Divorce Rumours: मौनी रॉय और सूरज नांबियार का रिश्ता टूटने की कगार पर है. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं अब इस रिश्ते में दिशा पाटनी का नाम भी आ गया है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

Mouni Roy Suraj Nambiar Divorce Rumours

Mouni Roy Suraj Nambiar Divorce Rumours: मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार का रिश्ता इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. वहीं इसके बाद से ही दोनों के रिश्तों में दरार आने की खबरें भी सोशल मीडिया पर तेज हो गई हैं. वहीं अब इसी बीच खबरें ये भी हैं कि मौनी रॉय ने अपने पति सूरज के साथ शेयर की गई फोटोज को भी अपने इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है. इसके साथ ही दिशा पाटनी का नाम भी दोनों के बीच आ चुका है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

बीच में आया दिशा पाटनी का नाम?

सोशल मीडिया पर अब सूरज और मौनी रॉय का आखिरी पब्लिक अपीयरेंस वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है. दरअसल दोनों को जनवरी 2026 में उदयपुर में हुई नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी में देखा गया था. इस दौरान दोनों के साथ दिशा पाटनी भी नजर आई थीं. वहीं पैपराजी के सामने सूरज के साथ मौनी ने पोज देने से मना कर दिया था. वहीं दूसरी ओर सूरज और दिशा को एक-दूसरे से बातचीत करते हुए भी स्पॉट किया गया था.

विज्ञापन

पुराने फोटोज वायरल

वहीं मौनी ने भी पैपराजी को दिशा की फोटोज लेने के लिए ही बोला था. वहीं आजतक की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर लोग मौनी रॉय और सूरज की इस वीडियो को जोड़ते हुए दिशा पाटनी का नाम भी मौनी और सूरज के रिश्ते में घसीट रहे हैं. नुपुर सेनन की शादी की ये फोटोज वायरल हो रही हैं. खबरें तो ये भी हैं कि सूरज ने मौनी रॉय को चीट किया है. हालांकि अभी तक ये महज अफवाहें ही हैं.

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर इन चर्चाओं के चलते ही सूरज भी तंग आ गए और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को भी डिएक्टिवेट कर दिया है. वहीं दूसरी ओर मौनी रॉय ने सूरज के साथ सभी फोटोज को अपने इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है. वहीं दिशा पाटनी ने भी सूरज को अनफॉलो कर दिया है.

विज्ञापन

मौनी ने सूरज संग रिश्ते पर की थी बात

बता दें कुछ टाइम पहले मौनी रॉय ने सूरज संग अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा था कि वो मेरे पति होने के साथ-साथ मेरे अच्छे दोस्त भी हैं. अगर मुझे कभी भी कोई हेल्प की जरूरत होती है तो मैं बेझिझक उनके पास जा सकती हूं. इसके साथ ही मौनी ने कहा था कि हां ईगो या घमंड रिश्तों में आता है तो कोई भी रिश्ता काम नहीं करेगा, वो चाहे पति-पत्नी को हो या फिर दोस्ती का हो. बता दें मौनी और सूरज ने 27 जनवरी 2022 में गोवा में शादी की थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ