Mona Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर जसपिंदर नरूला अपनी दमदार आवाज के लिए जानी जाती हैं. साल 1996 में आई ‘जुदाई’ फिल्म में जसपिंदर नरूला ने ‘मुझे एक पल चैन न आए’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उनका पहला ही गाना फिल्म इंडस्ट्री का सुपरहिट गाना बन गया था. वहीं इस फिल्म में श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में थे और इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था. खास बात ये है कि जसपिंदर नरूला बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर की बहुत अच्छी सहेली थीं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जसपिंदर नरूला ने श्रीदेवी-बोनी कपूर के अफेयर से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है.
सिंगर ने किया खुलासा
बॉलीवुड ठिकाना से बातचीत करते हुए जसपिंदर नरूला ने कहा कि मोना और मैं बहुत अच्छी दोस्त बन गई थीं. मुझे याद है जब उन्हें बोनी कपूर और श्रीदेवी के अफेयर के बारे में पता चला था तो वो बुरी तरह टूट गई थीं. सिंगर ने आगे कहा कि जब मैं मोना शौरी कपूर की करीबी दोस्त थी तो मुझे ‘जुदाई’ के गाने ‘मुझे एक पल चैन न आए’ की रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया गया.
यह भी पढ़ें: Box Office Clash! अजय देवगन को कड़ी टक्कर देने आ रही ‘Rao Bahadur’, क्या ‘Dhamaal 4’ पर पड़ेगी भारी?
जब बाहर बैठकर रोईं मोना कपूर
सिंगर ने आगे कहा कि स्टूडियो के अंदर मैं फिल्म का गाना ‘मुझे एक पल चैन न आए’ की रिकॉर्डिंग कर रही थी और इसी दिन मोना भी श्रीदेवी और बोनी कपूर के अफेयर को जानकर खूब रोई थीं. दरअसल जब मैं रिकॉर्ड करके स्टूडियो से बाहर आई तो मोना ने मुझे बताया कि जब तुम अंदर गाना गा रही थी तो मैं सीढ़ियों पर बैठकर फूट-फूटकर रो रही थी. सिंगर ने कहा कि उसी दौरान मुझे भी सब कुछ पता चला था.
यह भी पढ़ें: Panchayat से 10 गुना ज्यादा तगड़ी और धांसू है ये 5 एपिसोड वाली सीरीज, हर एपिसोड छू जाएगा दिल!
बोनी कपूर ने खुद ही बताया था सच
वहीं बता दें बोनी कपूर भी बता चुके हैं कि उन्होंने खुद ही मोना कपूर को श्रीदेवी संग अपने रिश्ते के बारे में बताया था. बोनी ने चंदा कोचर के एक इंटरव्यू में कहा था कि मैंने अपनी पहली पत्नी को सब सच-सच बता दिया था. मैंने अपनी अंगूठी की तरफ इशारा किया और फिर श्रीदेवी की अंगूठी की तरफ इशारा किया, दोनों अंगूठियां मोना ने ही खरीदी थी और वो इसके बाद समझ गई थीं. वहीं बोनी कपूर ने ये भी कहा था कि मोना ने बिना किसी नफरत के दोनों बच्चों की परवरिश की.
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
2 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
4 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
6 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines