हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘मिर्जापुर द मूवी’ के बाद इस पॉपुलर वेब सीरीज पर भी बनेगी फिल्म, थिएटर्स में होगी रिलीज

पंकज त्रिपाठी की पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर पर बनी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया है. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताएंगे, जिस पर मूवी बनाने की योजना बनाई जा रही है. आईए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
'द फैमिली मैन' पर बनेगी फिल्म. (PIC- Prime Video India, Youtube)

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा की पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इस सीरीज के तीन सीजन स्ट्रीम किए गए थे. सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था. लेकिन हाल ही में इस सीरीज पर एक मूवी बनाई गई थी, जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. मिर्जापुर सीरीज पर बनाई गई फिल्म का टाइटल ‘मिर्जापुर द मूवी’ रखा गया था. यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी.

मिर्जापुर द मूवी इन दिनों सिनेमाघरों में देखी जा रही है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस मूवी का कलेक्शन देखने के बाद मेकर्स भी काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं. वहीं अब खबर आ रही है कि मिर्जापुर सीरीज की तरह एक और सीरीज पर भी मूवी बनने वाली है. आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

यह भी पढ़ें: गोविंदा ने रियलिटी शो में एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर की बात

विज्ञापन

‘द फैमिली मैन’ पर बनेगी फिल्म?

खबरों के अनुसार जल्द ही मनोज बाजपेई (Manoj Bajpayee) की पॉपुलर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ (The Family Man) पर भी मूवी बनने वाली है. सभी चीजें प्लान के अनुसार हुई, तो बहुत जल्द ही आपको इस सीरीज पर बनी मूवी बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाली है. हालांकि, अभी तक मूवी का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है. दरअसल, कहा जा रहा है कि मिर्जापुर द मूवी की सक्सेस के बाद द फैमिली मैन के मेकर्स ने सीरीज पर मूवी बनाने का फैसला किया है.

हालांकि, HT के अनुसार सीरीज के मेकर्स ने साफ किया है कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ की सक्सेस से कोई लेना देना नहीं है. दरअसल, ‘द फैमिली मैन’ पर मूवी बनाने का प्लान काफी पहले से चल रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड की इस ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ सीरीज को मिली इंटरनेशनल पहचान, IMDb पर 8.2 रेटिंग, आपने देखी?

‘द फैमिली मैन’ स्टार कास्ट

‘द फैमिली मैन’ मनोज बाजपेयी के आलावा शारिब हाशमी, शरद केलकर और प्रियमणि ने अहम किरदार निभाया है. हालांकि, इस वेब सीरीज पर बन रही मूवी को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. लेकिन यह मूवी सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola