नई दिल्ली: राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava health update) को होश आ गया है। कॉमेडियन पिछले काफी समय से गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती थे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।

दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती राजू का होश में आना किसी चमत्कार से कम नहीं है। जहां एक तरफ डॉक्टरों की टीम उन्हें होश में लाने में जुटी हुई थी, तो वहीं दूसरी ओर फैंस की उम्मीदें धीरे-धीरे छूट रही थीं। लेकिन 15 दिनों के बाद चमत्कार हुआ राजू होश में आए। हालांकि, उनके चाहनेवालों ने उनके लिए प्राथर्ना करना छोड़ा नहीं और उसी का नतीजा है कि दिग्गज कलाकार आज हमारे बीच वापस लौट आए हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजू के पर्सनल सेक्रेटरी गर्वित नारंग ने बताया कि उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है।

बता दें, एक्टर और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, को जिम में वर्कआउट करने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से वो पिछले 15 दिनों से आईसीयू में, वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। 58 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमिक को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक वो ट्रेडमिल पर थे जब उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और वे गिर पड़े।

राजू श्रीवास्तव के परिवार ने पिछले हफ्ते एक बयान जारी कर कहा कि उनकी हालत “स्थिर” है और लोगों से “किसी भी अफवाह/फर्जी खबरों पर ध्यान न देने” का अनुरोध किया।

2005 में रियलिटी स्टैंड-अप कॉमेडी शो “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” के पहले सीज़न में भाग लेने के बाद से ही राजू श्रीवास्तव प्रसिद्धी हासिल करते चले गए।

देश के सबसे सफल स्टैंड-अप कॉमेडियन में से एक राजू को, “मैंने प्यार किया”, “बाजीगर”, “बॉम्बे टू गोवा” और “आमदानी अठानी खारचा रुपैया” जैसी हिंदी फिल्मों में अभिनय करते भी देखा गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ