'आपकी स्माइल बहुत अच्छी है, ऐसे ही...', बिग बी से तारीफें सुन ओलंपिक मेडल विजेता मनु भाकर गईं शरमा, देखें वीडियो

Manu Bhaker in Kaun Banega Crorepati 16: केबीसी 16 के मंच पर अमिताभ बच्चन ने पेरिस ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर और अमन सहरावत के साथ काफी मस्ती की। चलिए आपको बताते हैं कि इस दौरान क्या कुछ हुआ।

Manu Bhaker in Kaun Banega Crorepati 16

Manu Bhaker in Kaun Banega Crorepati 16

Manu Bhaker in Kaun Banega Crorepati 16: केबीसी 16 के मंच पर अमिताभ बच्चन के साथ पेरिस ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर और अमन सहरावत नजर आए। इस मौके पर ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले दोनों खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान दोनों प्लेयर्स अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्सों को शेयर करते हुए नजर आए। मनु भाकर ने बताया किस तरह से उन्होंने शूटिंग में दो-दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। मनु भाकर ने अमिताभ बच्चन को बताया कि किस तरह से उन्हें उनके माता-पिता ने हर वक्त सपोर्ट किया।साथ ही मनु भाकर की बिग बी ने भी जमकर तारीफ की। इस दौरान क्या कुछ हुआ, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

बिग बी ने मनु भाकर की जमकर तारीफ की 

कौन बनेगा करोड़पति 16 के मंच पर अमिताभ बच्चन ने मनु भाकर की खूबसूरती की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आप साड़ी में बहुत अच्छी लग रही हैं। आप ऐसे ही साड़ी पहनते रहिएगा। आपको शूटिंग के टाइम तो भारत की जर्सी में ही देखा है। पहली बार ऐसे साड़ी में देख रहे हैं। अमिताभ बच्चन की ये बात सुनकर मनु भाकर काफी ब्लश करने लगीं। इतना ही नहीं, बिग बी ने इस दौरान मनु की स्माइल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि आपकी स्माइल भी बहुत अच्छी है। ओलंपिक के दौरान भी आपको खेलते हुए देखा था तो आपकी स्माइल काफी अच्छी लगी थी। आप इसी तरह हंसती रहिएगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

‘मां का सपना था मेडल जीतने का’

इस दौरान मनु भाकर ने बताया कि बचपन में उन्हें पता भी नहीं था कि ओलंपिक क्या होता है। उन्होंने फिर अपनी मां से काफी प्रेरणा ली। दरअसल मनु ने बताया कि उनकी मां हमेशा से ही खेलों में कुछ कमाल करना चाहती थीं लेकिन उन्हें वो रिसॉर्सिस नहीं मिले जिनकी जरूरत थी। इसके अलावा उन्हें गाइड करने वाला भी कोई नहीं था। मनु ने कहा कि उनकी मां का सपना था देश के लिए मेडल जीतने का, लेकिन जब वो ऐसा नहीं कर पाईं तो उनका ये सपना मैंने पूरा करने का सोचा। उन्होंने हमेशा से ही मुझे आजादी दी कि मुझे खेल में अपनी मर्जी से कुछ भी करना है तो मैं कर सकती हूं। इस दौरान मनु काफी इमोशनल भी हो गईं।

विज्ञापन

योग करती हैं मनु भाकर

इसके अलावा मनु ने कहा कि वो हमेशा ही योग करती हैं। उनके खेल में फोकस करने की बहुत जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि जब हम इतने बड़े मैच में होते हैं तो हम पर बहुत प्रेशर होता है। हम अपने एक्सप्रेशन्स भी नहीं दिखा सकते, इसलिए हमें योग करने की बहुत जरूरत होती है। मनु ने बताया कि किस तरह से वो अपनी जीत की तैयारी करती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ