ठंडे बस्ते में जाने वाली थी 'सत्या', Manoj Bajpayee बोले- मुझे डर था कि....

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी का एक ऐसा किरदार है, जो आज भी लोगों के जहन में है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर की ये फिल्म ठंडे बस्ते में जाने वाली थी? अगर नहीं तो फिर आइए आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन-सा किरदार था?

Manoj Bajpayee

Manoj Bajpayee

विज्ञापन

Manoj Bajpayee: अभिनेता मनोज बाजपेयी अक्सर अपने बेहतरीन किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं। जी हां, भले ही कितने भी साल बीत गए जाए, लेकिन जो किरदार दर्शकों के दिल में एक बार बस जाता है, वो हमेशा उनके जहन में रहता है। मनोज बाजपेयी का भी एक ऐसा ही किरदार है, जो आज भी लोगों के जहन में है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर की ये फिल्म ठंडे बस्ते में जाने वाली थी? अगर नहीं तो फिर आइए आपको बताते हैं?

भीकू म्हात्रे की भूमिका के लिए बहुत अभारी हूं- मनोज

दरअसल, हाल ही में मनोज बाजपेयी ने ईटाइम्स के साथ एक खास बातचीत की। इस दौरान एक्टर ने अपने निभाए किरदारों पर भी बात की। जी हां, मनोज ने फिल्म ‘सत्या’ में उनके रोल भीकू म्हात्रे के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरे पास बहुत सारी यादें हैं। मैं भीकू म्हात्रे को धन्यवाद देता हूं, जो मेरे करियर के लिए बेहद शानदार साबित हुआ। मैं भीकू म्हात्रे की भूमिका के लिए बहुत अभारी हूं क्योंकि जहां मैं काम कर रहा हूं, अगली पीढ़ी के साथ सहयोग कर रहा हूं और अपने दोस्त अबान के साथ काम कर रहा हूं। इसने बहुत लंबा करियर मुझे दिया है।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

मेरे पास भीकू म्हात्रे की अनगिनत यादें हैं- मनोज

मनोज ने आगे कहा कि मेरे पास भीकू म्हात्रे की अनगिनत यादें हैं। उन्होंने बताया कि ‘मेकिंग ऑफ सत्या’ पर एक बुक है और इस किताब को उदय भाटिया ने लिखा है। मनोज ने कहा कि जब तक फिल्म सत्या रिलीज नहीं हुई थी तब तक मैंने अपनी फैमिली को नहीं बताया था। मैंने राम गोपाल वर्मा की एक फेमस फिल्म को साइन किया था और मैं डरा हुआ भी था। क्योंकि ये बिल्कुल भी स्टेबल नहीं था और मुझे डर था कि ये बंद ना हो जाए और फिर मेरा डर सही साबित हुआ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग बंद कर दी गई थी

जी हां, मनोज ने आगे कहा कि श्री गुलशन कुमार की हत्या हो गई थी और फिल्म सत्या की शूटिंग को बंद कर दिया गया। तीन दिन तक फिल्म की शूटिंग बंद रही और हमारा करियर खतरे में चला गया, लेकिन फिर 10-15 दिनों के बाद फिल्म ने धीरे-धीरे गति ली और काम शुरू हुआ। मैं इस फिल्म के बारे में बहुत बातें कर सकता हूं और मेरे पास इसकी कई यादें भी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ