Nora Fatehi ने क्यों कहा कि सदमे में हूं? स्ट्रगल के दिन याद करते हुए बोलीं- मैं तैयार नहीं थी

Nora Fatehi: नोरा फतेही ने अपनी लाइफ के स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि वो इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। अपने इंटरव्यू में नोरा ने कहा कि जब वो इंडिया आईं थी, तो उनके पास सिर्फ पांच हजार रुपये थे। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा?

Nora Fatehi

Nora Fatehi

Nora Fatehi: मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही आज दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। नोरा की बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोगों का उनके डांस मूव्स बहुत पसंद आते हैं, लेकिन कहते हैं ना कि आम हो या खास किसी की लाइफ के स्ट्रगल के दिन आसान नहीं होते। हाल ही में नोरा ने अपने लाइफ के स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि मैं इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी।

नोरा ने शेयर किए स्ट्रगल के दिन

दरअसल, हाल ही में नोरा ने एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ के स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वो भारत आई थी तो उनके पास सिर्फ पांच हजार रुपये थे। नोरा ने मैशेबल इंडियन के बॉम्बे जर्नी के इंटरव्यू में कहा कि वो टाइम मेरी लाइफ का बेहद टफ टाइम था। सिर्फ पांच हजार रुपये और कुछ भी नहीं, मैं नहीं जानती थी कि मैं इस मुकाम तक भी आ पाऊंगी। नोरा ने आगे कहा कि वो तीन बीएचके अपार्टमेंट में रहती थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ये मेरे लिए एक ट्रॉमा जैसा- नोरा

इस फ्लैट को एक-दो नहीं बल्कि नौ लड़कियां शेयर करती थी। नोरा ने कहा कि ये मेरे लिए एक ट्रॉमा जैसा था। उन्होंने बताया कि कभी-कभी ये भी लगता है कि मेरा इंडिया आने का फैसला गलता था। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ एग और ब्रेड के सहारे जी थी। भले ही कुछ भी हो, लेकिन आज नोरा के पास बेशुमार दौलत हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं नोरा

जी हां, भले ही नोरा ने अपनी लाइफ में कैसा भी टाइम बिताया हो, लेकिन आज उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर सब कुछ हासिल कर लिया है। जी हां, आज नोरा इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। बता दें कि नोरा को अभी इंडस्ट्री में बहुत कम टाइम हुआ है, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपनी पकड़ इतनी मजबूत कर ली है, जो छूटना बेहद मुश्किल है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ