Malaika Arora को पसंद हैं किस टाइप के लड़के? क्या Arjun Kapoor पर किया वार?

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर अपना टाइप बता दिया है। वो एक शख्स ने कौन-सी खूबी तलाशती हैं, वो रिवील हो गया है।

Malaika Arora Arjun Kapoor

Malaika Arora Arjun Kapoor File photo

विज्ञापन

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है, फैंस के लिए आज भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। मलाइका का जब जिक्र आता है, तो आज भी लोगों के जहन में अर्जुन का ही नाम आता है। हालांकि, सच तो यही है कि अब मलाइका और अर्जुन की राहें अलग हो चुकी हैं। दोनों मूव ऑन कर रहे हैं और साथ ही जिंदगी में आगे भी बढ़ रहे हैं। मलाइका को देखकर तो ऐसा लग रहा है, जैसे वो फिर अपनी लाइफ में लव की तलाश में निकल पड़ी हैं।

मलाइका अरोड़ा को पसंद हैं कैसे लड़के?

51 साल की मलाइका अरोड़ा को किस तरह के लड़के पसंद हैं, अब उन्होंने उसका खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर मलाइका ने अपना टाइप बताया है। एक्ट्रेस का पोस्ट देखने के बाद कुछ लोग अर्जुन कपूर पर भी सवाल उठा सकते हैं। दरअसल, जब भी मलाइका कोई क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करती हैं, या रिलेशनशिप को लेकर कुछ कहती हैं तो उसका कनेक्शन सीधा उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से जोड़ा जाता है।

Advertisment

मलाइका ने बताया अपना टाइप

अगर वो कोई खूबी बताती हैं जो उन्हें लड़के में पसंद है, तो लोग अर्जुन कपूर से उसे कंपेयर करते हुए कहते हैं कि अर्जुन में वो खूबी नहीं होगी। ऐसे में अब जब मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपना टाइप बताया है, तो फिर अर्जुन की टेंशन बढ़ने वाली है। तो चलिए जान लेते हैं कि मलाइका का क्या कहना है? उन्होंने अपने टाइप के लड़के को लेकर क्या डिस्क्रिप्शन दिया है? क्या वो लुक्स की बात कर रही हैं या नेचर की? तो बता दें, मलाइका ने एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है और उसमें लिखा है, ‘जो मेरी पीठ पीछे लॉयल हो… वो है मेरा टाइप।’

विज्ञापन

क्या अर्जुन नहीं थे मलाइका के लिए लॉयल?

यानी मलयका अरोड़ा एक शख्स में लॉयल्टी ढूंढ रही हैं। वैसे आज के जमाने में उन्हें ये क्वालिटी मिल पाना तो मुश्किल है। मलाइका चाहती हैं कि उनकी जिंदगी में ऐसा शख्स आए जो उनकी पीठ पीछे भी वफादारी दिखाए। अब कुछ लोग ये भी कहेंगे कि मलाइका ने ये पोस्ट शेयर कर अर्जुन पर तंज कसा है कि वो उनके साथ लॉयल नहीं थे। हालांकि, एक्ट्रेस तो यहां बस अपनी पसंद बता रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ