Saif Ali Khan के हमलवार का बड़ा खुलासा, पड़ोसी के घर पर थी 'नजर'

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद अब एक नया खुलासा हुआ है। आरोपी एक्टर के पड़ोसी के घर में घुसने के इरादे से आया था।

saif ali khan attack case police recovered cloth which accused hide his face

saif ali khan file photo

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा जा चुका है। इस शख्स को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं। जो शख्स एक आदमी पर चाकू से 6 बार वार कर सकता है, सोचिए वो कितना खतरनाक होगा? हमला भी ऐसा कि चाकू का टुकड़ा शरीर में अंदर ही रह गया। अब इसी शख्स ने खुलासा किया है कि सैफ अली खान से पहले वो किसी और के घर को निशाना बनाने वाला था।

सैफ से पहले दूसरे फ्लैट में घुसने की फिराक में था आरोपी

अब अपने कबूलनामे में आरोपी ने बताया है कि सैफ के घर में घुसने से पहले वो उसी बिल्डिंग में किसी दूसरे फ्लैट में घुसने की फिराक में था। सैफ का घर 11 वीं मंजिल पर है और आरोपी ने उनके पड़ोसी के घर में गैर तरीके से घुसने की कोशिश की, लेकिन वो नाकामयाब रहा। ऐसे में उसे डक्ट के रस्ते से सैफ के घर में एंट्री लेनी पड़ी। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है और वो 31 दिसंबर की रात रेकी करने निकला था।

15 जनवरी को देना था प्लान को अंजाम

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने जिस ऑटो को हायर किया था, उससे कहा कि वो उसे ऐसी जगह लेकर जाए जहां बड़े सेलेब्स और बिजनेसमैन रहते हों। इतना ही नहीं रेकी के बाद आरोपी ने 15 जनवरी की रात चोरी के प्लान को एक्सीक्यूट करने का इरादा कर लिया था। आरोपी ने पुलिस को ये भी बताया है कि वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट न लेते हुए पैदल ही आया और 2 घंटे चलने के बाद वो सैफ के घर तक पहुंचा। ये बिल्डिंग उसे आलीशान लगी तो उसने इसे ही निशाना बनाया।

चौकीदार ले रहा था झपकी

आरोपी ने कैमरे से बचने की पूरी कोशिश की। अब पुलिस का कहना है कि आरोपी चार फुट की दीवार फांदकर बिल्डिंग में घुसा था। चौकीदार सो रह था, तो वो 12 फीट ऊपर चढ़ने के लिए परिसर में पड़ी सीढ़ी लेकर डक्ट तक पहुंचा। इसके बाद उसने पाइपलाइन का इस्तेमाल किया। हालांकि, छठी मंजिल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी शक्ल कैद हो गई। उसकी मदद से वो पुलिस की पकड़ में आ गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ