Malaika Arora का किस चीज के बिना रहना मुश्किल? एक्ट्रेस ने खोल दिया राज

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वो किस चीज के बिना नहीं रह सकती? आइए आपको बताते हैं कि मलाइका का किस चीज के बिना रहना मुश्किल है?

Malaika Arora

Malaika Arora

विज्ञापन

Malaika Arora: टॉक ऑफ द टाउन में मलाइका अरोड़ा अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कभी एक्ट्रेस अपनी हॉटनेस तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इस बीच अब मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से गॉसिप टाउन में चर्चा का विषय बन गई हैं। अब भई मलाइका ने खुद ही कुछ ऐसा रिवील कर दिया, जिससे उनका लाइमलाइट में आना तो लाजिमी था। अगर आप भी ये जानने के लिए बेकरार हैं, तो देर किस बात की? आइए आपको बताते हैं…

किसके बिना मलाइका का रहना मुश्किल?

ये तो सभी जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्र्रेस अक्सर फैंस को अपडेट करने के लिए इंटरनेट पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब एक बार फिर से मलाइका ने एक खास पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, मलाइका ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है, लेकिन इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने जो कैप्शन लिखा है, उससे साफ है कि मलाइका इस चीज के बिना नहीं रह सकती।

Advertisment
Malaika Arora

Malaika Arora

कैप्शन से मिला हिंट

अपनी लेटेस्ट पोस्ट में मलाइका ने कैप्शन लिखा है कि Not Without My Pillow… शेयर किए गए फोटो में मलाइका आगे की ओर बढ़ते हुए पीछे की तरफ देख रही हैं और उनके हाथ में एक तकिया नजर आ रहा है, जिसे देखकर भी लग रहा है कि मलाइका उसके बिना नहीं रह सकती। मलाइका के इस पोस्ट से फैंस को भी यकीन हो गया कि एक्ट्रेस का फेवरेट तकिया उनके दिल और दिमाग दोनों के ही बेहद करीब है।

अर्जुन और मलाइका के अलग होने की खबरें जोरों पर

गौरतलब है कि मलाइका ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। जी हां, बीत कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि मलाइका और अर्जुन दोनों का ब्रेकअप हो गया है और अब ये कपल साथ नहीं है, लेकिन अर्जुन और मलाइका दोनों में से ही किसी ने भी इन खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है।

विज्ञापन

स्पेन वेकेशन्स से वायरल हुई थी फोटो

हालांकि मलाइका को लेकर और भी अफवाहें उड़ रही हैं कि एक्ट्रेस की लाइफ में अर्जुन के बाद किसी मिस्ट्रीमैन की एंट्री हो गई है, जिसकी चर्चा एक्ट्रेस की स्पेन वेकेशन्स के दौरान हुई थी। दरअसल, मलाइका की स्पेन में वेकेशन्स वाली फोटोज में एक शख्स की झलक नजर आई थी, जिसके बाद से एक्ट्रेस को लेकर बातें होने लगी थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ