Nataša Stanković के मिस्ट्री मैन पर आया Malaika का दिल! फोटो पोस्ट कर दिया हिंट

Nataša Stanković, Novak Djokovic, Malaika Arora: नताशा स्टेनकोविक के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने भी एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसकी वजह से वो भी चर्चा में आ गई हैं। बता दें कि मलाइका ने ये पोस्ट अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों के बीच किया है।

Nataša Stanković, Malaika Arora

Nataša Stanković, Malaika Arora

विज्ञापन

Nataša Stanković, Novak Djokovic, Malaika Arora: एक तरफ नताशा स्टेनकोविक ने हार्दिक से अलग होने का ऐलान कर दिया है, तो दूसरी ओर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अलग होने की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है। इस बीच मलाइका अरोड़ा अपने एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

नोवाक जोकोविच की वजह से चर्चा में नताशा और मलाइका

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी पोस्ट में मलाइका ने सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि Woooohoooo इसके साथ रेस्पेक्ट और पार्टी वाला इमोजी शेयर किया है। गौरतलब है कि ऐसा ही कुछ पोस्ट बीते दिन नताशा ने भी किया था। नताशा ने अपने पोस्ट में नोवाक जोकोविच की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि This Man और लव के साथ स्टार का इमोजी।

विज्ञापन
Malaika Arora

Malaika Arora

पेरिस ओलंपिक 2024

अब भी जब दो हसीनाएं अपने पार्टनर से अलग होने के लिए चर्चा में हैं और किसी और को बधाई देते हुए पोस्ट शेयर कर रही हैं, तो भला नेटिजंस कहां चुप रहने वाले हैं। बीते दिन जहां नताशा अपने इस पोस्ट को लेकर चर्चा में थी, तो वहीं अब मलाइका भी इसको लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों ही एक्ट्रेसेस ने नोवाक को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष सिंगल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतते पर बधाई दी है, लेकिन यूजर्स तो कुछ और ही कयास लगा रहे हैं।

Nataša Stanković

Nataša Stanković

विज्ञापन

स्पेन वेकेशन्स से भी मिला था हिंट

लोगों का कहना है कि आखिर ऐसा क्या है, जो नताशा ने अपने एक्स पति को जीत की बधाी तक नहीं दी थी और अब किसी और के लिए पोस्ट के साथ खास कैप्शन लिखा है। वहीं, मलाइका को लेकर इसलिए बातें हो रही हैं क्योंकि कुछ दिन पहले स्पेन में वेकेशन्स मना रही थीं। वहां से एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें मिस्ट्रीमैन की झलक नजर आई थीं। अब लोगों का कहना है कि क्या वो मिस्ट्रीमैन नोवाक ही तो नहीं है।

विज्ञापन

जोरों से उड़ रही अफवाह

हालांकि नताशा और मलाइका दोनों को लेकर ही ये अफवाहें उड़ रही हैं। दोनों हसीनाओं में से किसी ने भी इन्हें ऑफिशियल नहीं किया है। अव वक्त के साथ ही मलाइका और अर्जुन के रिश्ते के सच का पता लगेगा और साथ ही मलाइका के इस पोस्ट के पीछे की वजह भी। इसके अलावा नताशा का नोवाक को लेकर इस तरह का पोस्ट करने का कारण भी वक्त के साथ ही रिवील हो पाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ