अलग हुईं Malaika Arora-Arjun Kapoor की राहें, एक्टर ने दिया ब्रेकअप का इशारा; क्या है हकीकत क्या है फसाना?
Edited By Vandana Saini

Malaika Arora-Arjun Kapoor
Edited By Vandana Saini

Malaika Arora-Arjun Kapoor
Malaika Arora-Arjun Kapoor: साल 2017 में 18 साल बाद पति अरबाज खान (Arbaaz Khan) से अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) साल 2018 में एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चाओं में आ गई थी। दोनों को डेट करते हुए 5 साल हो चुके हैं। कई बार दोनों के ब्रेकअप और शादी की खबरों ने मीडिया में अपनी जगह बनाई। ऐसे में एक बार फिर दोनों की ब्रेकअप की खबरों मे तूल पकड़ लिया है, लेकिन इस बार कहना ये है कि एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप का इशारा दिया है।
इस खबर में कितनी हकीकत है और कितना फसाना आज हम जानेंगे। बी टाउन का ये फेमस और अक्सर सुर्खियों में रहने वाला ये कपल इस समय विदेश में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। बताया जा रहा है कि डेटिंग के 5 साल दोनों के रिश्ते में अब दरार आ चुकी है। बड़ी खबर ये है कि दोनों की ब्रेकअप की खबरों का इशारा खुद अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Salman Khan की इस हीरोइन पर लग चुका है लड़की की किडनैपिंग का आरोप, मॉडलिंग छोड़ बनीं मौलवी की बेगम
दरसअल, हाल में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। इन फोटो में एक्टर अकेले वीकेंड मनाते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में एक्टर अकेले ही पूल में स्विमिंग करते और जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं, लेकिन एक्टर द्वारा शेयर की गई फोटो में उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान अपनी और खींचा, जिसमें एक्टर ने लिखा था ‘जिंदगी छोटी है, अपने वीकेंड को लंबा बनाएं’।
एक्टर के सोलो वीकेंड और कैप्शन को देखने के बाद फैंस और यूजर्स ये अंदाजा लगा रहे हैं कि 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मलाइका और अर्जुन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर दोनों में से भी स्टार ने कोई बयान जारी नहीं किया है। बात दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ और कई आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: