Mahieka Sharma, Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस, मॉडल और फिटनेस कंटेंट क्रिएटर माहिका शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों के रिलेशनशिप रूमर्स के चर्चे हो रहे हैं. हाल ही में हार्दिक पांड्या ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वो माहिका के साथ नजर आए. इस बीच अब माहिका ने भी हार्दिक संग लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर दिया है.
माहिका शर्मा ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
दरअसल, माहिका शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. इस पोस्ट में माहिका ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड हार्दिक पांड्या संग एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. दोनों की ये कोजी फोटो वायरल हो रही है. हार्दिक और माहिका के डेटिंग रूमर्स जोरों पर हैं. दोनों ही एक-दूसरे को डेट करने को लेकर जमकर हिंट दे रहे हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी ये नहीं कहा है कि वो दोनों रिलेशनशिप में हैं.
एयरपोर्ट से वायरल हुआ था वीडियो
माहिका के पहले अपने बर्थडे के स्पेशल मौके पर हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर माहिका के साथ कोजी फोटोज शेयर की थी. हार्दिक के उस पोस्ट के बाद से ही दोनों के डेटिंग रूमर्स को हवा मिली और इंटरनेट पर फिर से चर्चा हो गई कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है. इसके पहले हार्दिक और माहिका का एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में हार्दिक, माहिका का इंतजार करते नजर आए थे.
नताशा स्टेनकोविक से अलग हो चुके हैं हार्दिक
गौरतलब है कि जबसे हार्दिक पांड्या का तलाक हुआ है, तबसे ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक का नाम जैस्मीन वालिया संग जुड़ा था. हालांकि, दोनों ने कभी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया.
माहिका और हार्दिक दे रहे हिंट
बीते कुछ दिनों से हार्दिक का नाम माहिका से साथ जुड़ रहा है और अब दोनों के डेटिंग रूमर्स के जोरों से चर्चे हो रहे हैं. साथ ही माहिका और हार्दिक दोनों ही लगातार हिंट भी दे रहे हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि ये दोनों इन डेटिंग रूमर्स को कब ऑफिशियली कंफर्म करते हैं?
यह भी पढ़ें- ‘एक परिवार, एक ही दिन और 3 लोग…’, Filmfare Award 2025 जीतने पर Amitabh Bachchan ने कही ये बात
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
3 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
4 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
7 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
10 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
11 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
12 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
13 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines