जावेद अख्तर को कोर्ट ने जारी किया समन, 5 अगस्त को पेश होने को कहा; जानें पूरा मामला

Javed Akhtar And Kangana Ranaut Case Update

Javed Akhtar And Kangana Ranaut Case Update

Javed Akhtar And Kangana Ranaut Case Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और जावेद अख्तर की बीच ‘लड़ाई’ जारी है। मामले को लेकर अब मुंबई कोर्ट ने जावेद अख्तर को बड़ा झटका दिया है।

विज्ञापन

कोर्ट ने जावेद अख्तर को समन जारी कर 5 अगस्त को पेश होने के लिए कहा है। हालांकि अदालत ने कहा कि “जावेद अख्तर के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त आधार है।”

विज्ञापन

कोर्ट ने जावेद अख्तर को किया तलब

कंगना ने जावेद अख्तर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) और 509 (महिला की गरिमा का अपमान) करने के तहत मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में मुबंई कोर्ट ने जावेद अख्तर को तलब किया है। मामले में कंगना और जावेद अख्तर के फिजिशियन डॉ. रमेश अग्रवाल ने अदालत में गवाही देते हुए कहा है कि जावेद ने उनसे कंगना और ऋतिक रोशन के बीच के मुद्दे पर बात की थी और कहा था कि दोनों एक्टर्स के बीच समझौता होना चाहिए।

विज्ञापन

2016 में जावेद अख्तर ने कंगना को बुलाया था घर

साल 2016 में जावेद अख्तर ने कंगना रनौत को ऋतिक रोशन के साथ उनके विवाद पर कुछ सलाह देने के लिए अपने घर बुलाया था। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने इस मुद्दे पर बोलने पर उन्हें धमकी दी और बाद में उनके खिलाफ मानहानि का केस भी दर्ज करवाया, जिसके बाद कंगना ने जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

फिजिशियन डॉ. अग्रवाल ने दिया बयान

रिपोर्ट्स की मानें तो जावेद अख्तर के वकील जय भारद्वाज ने उनके फिजिशियन डॉ. अग्रवाल से अपमानजनक शब्दों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि मैंने कुछ आपत्तिजनक नहीं सुना था। डॉ. अग्रवाल का कहना था कि ‘ये कन्वर्सेशन लगभग 20-30 मिनट चली और कंगना के जाने से पहले जावेद ने कहा था कि आपको माफी मांगनी पड़ेगी।’ बता दें कि डॉक्टर अग्रवाल कंगना के भी फिजिशियन हैं।

विज्ञापन

कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने किया सवाल

वहीं, जब डॉ. अग्रवाल से पूछा गया कि जावेद ने क्या कहा? ‘पड़ेगी या मांगिए?’ तो डॉ. अग्रवाल ने जवाब दिया कि ‘आप माफी मांगिए’ कहा था। कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने डॉ. अग्रवाल से पूछा था कि क्या जावेद अख्तर ने उनसे ऋतिक रोशन और कंगना के बीच मध्यस्तता करने के लिए कहा था।

जावेद ने मीटिंग के लिए बुलाया था

विज्ञापन

इसका जवाब देते हुए डॉ. अग्रवाल ने बताया कि वो जावेद अख्तर के अनुरोध करने पर इस मिटिंग का हिस्सा बने थे। मीटिंग का एजेंडा था कि दोनों एक-दूसरे से माफी मांगेंगे। मुझे नहीं पता था कि जावेद रोशन परिवार को फोन नहीं करेंगे और केवल कंगना से माफी मांगने के लिए कहेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ