हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजनीति के मैदान में बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल'! 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी Madhuri Dixit?

Madhuri Dixit: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Madhuri Dixit

Madhuri Dixit: बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ यानी माधुरी दीक्षित फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी है। वहीं, अब खबरें हैं कि एक्ट्रेस राजनीति में कदम रखने जा रही हैं।

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि अभिनेत्री माधुरी दीक्षित 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant के पास है खुद की बायोपिक, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

विज्ञापन

2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी Madhuri Dixit- रिपोर्ट्स

खबरों के मुताबिक, बी-टाउन दिवा माधुरी दीक्षित अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकती है। कथित तौर पर वह काफी समय से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं के संपर्क में हैं। हालांकि इसके पहले भी कुछ रिपोर्ट्स में यह संकेत दिया गया था कि माधुरी दीक्षित पुणे से चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि इनमें से किसी भी रिपोर्ट की अभिनेत्री या उनकी टीम द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।

अभी तक ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई

माधुरी दीक्षित की बड़ी फैन फॉलोइंग है और बड़े पर्दे पर अपनी खूबसूरती और अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली ‘धक-धक गर्ल’ की राजनीति में प्रवेश करने की चर्चा जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि माधुरी उत्तर पश्चिम मुंबई से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

भारत वर्सेस न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मैच में हुईं स्पॉट

इसके साथ ही बताते चलें कि हाल ही में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत वर्सेस न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मैच हुआ। इस दौरान एक्ट्रेस को भी वहां स्पॉट किया गया। हालांकि इस दौरान माधुरी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ बैठी नजर आई।

‘धक-धक गर्ल’ राजनीति में एंट्री करेंगी या नहीं?

इतना ही नहीं बल्कि उनके साथ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और भाजपा नेता आशीष शेलार को भी स्पॉट किया गया, जिसके बाद से एक्ट्रेस की राजनीति में कदम रखने की खबरों ने जोर पकड़ लिया। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ राजनीति में एंट्री करेंगी या नहीं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola