गिरेबान पकड़ा, जड़ा थप्पड़, फिर मारा एक्टर को धक्का, पर्दे के 'विलेन' को महिला ने धो डाला

Telugu actor NT Ramaswamy slapped by Woman: तेलुगु फिल्म के खलनायक को महिला ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया है जिसकी वजह थी फिल्म में एक्टर के विलेन के तौर पर दिखाई देना। जी हां ये अजीबो-गरीब मामला हैदराबाद से आया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

महिला ने एक्टर को जड़ा थप्पड़

महिला ने एक्टर को जड़ा थप्पड़

Telugu actor NT Ramaswamy slapped by Woman: हैदराबाद में हाल ही में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जब एक महिला ने एक तेलुगु फिल्म के खलनायक पर सिनेमा हॉल में हमला कर दिया। ये सब तब हुआ जब ‘लव रेड्डी’ नाम की फिल्म थिएटर में खत्म हो गई। फिल्म में नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे एक्टर एनटी रामास्वामी के साथ ये हादसा तब हुआ जब वो अपने साथी कलाकारों के साथ फिल्म स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे। इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन

महिला ने एक्टर को मारा थप्पड़

ये मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेलुगु फिल्म ‘लव रेड्डी’ के एक सीन में एनटी रामास्वामी एक महिला को पत्थर मारते हुए नजर आते हैं। फिल्म खत्म होने के बाद जब वो अपनी कास्ट के साथ सिनेमा हॉल में आए, तब एक साड़ी पहने महिला ने उन पर हमला कर दिया। उस समय मौजूद बाकी लोग इसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन महिला ने इतने में एक्टर को थप्पड़ जड़ दिए। इस पूरे मामले को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हक्के-बक्के रह गए।

विज्ञापन

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे एक तरह का प्रमोशनल स्टंट मानते हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या ये प्रमोशन का नया तरीका है?’ वहीं एक दूसरे ने कहा, ‘अच्छा है आंटी के हाथ में पत्थर नहीं था।’ इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इसे फिल्म का असली प्रमोशन बताते हुए मजेदार कमेंट्स किए।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वायरल वीडियो को X हैंडल @gharkekalesh पर शेयर किया गया, जिसे देखकर नेटिजन्स की हंसी नहीं रुक रही। अब तक इस क्लिप को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लाइक्स किए गए हैं। लोगों का इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। महिला ने जिस तरह से एक्टर का पहले कॉलर पकड़ा, फिर उसे थप्पड़ मारा और बाद में अभिनेता को धक्का दे दिया। इंटरनेट पर इस वीडियो ने तहलका मचा दिया है। ये वाकई हैरान कर देने वाला मामला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ