'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम एक्टर को प्यार में मिला धोखा, Lock Upp 2 में दिल का हाल सुना रो पड़े TV स्टार

Lock Upp Season 2: नेटफ्लिक्स का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ शुरू हो चुका है. इस शो में टीवी के जाने-माने सितारे भी नजर आ रहे हैं. वहीं शो के प्रीमियर के दौरान ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम एक्टर ने अपना डार्क सीक्रेट फैंस के साथ शेयर किया.

lock upp season 2 harshad chopda

Lock Upp Season 2: फराह खान और रितेश देशमुख का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है. इस शो में टीवी और सोशल मीडिया के जाने-माने 15 सितारे पार्टिसिपेट कर रहे हैं. वहीं शो के प्रीमियर के दौरान कंटेस्टेंट्स ने ‘लॉक अप’ में कैद होने से पहले स्टेज पर ही अपने फैंस के साथ अपने कुछ डार्क सीक्रेट्स शेयर किए. ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम एक्टर ने एक ऐसा सीक्रेट शेयर किया कि सबकी आंखें नम हो गईं. वहीं एक्टर भी स्टेज पर फूट-फूटकर रोने लगे. चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

‘लॉक अप 2’ में एक्टर ने किया खुलासा

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हर्षद चोपड़ा भी ‘लॉक अप 2’ का हिस्सा बन चुके हैं. सोशल मीडिया से दूर रहने वाले हर्षद अब फैंस को इस शो में अपनी रियल पर्सनैलिटी को दिखाते नजर आएंगे. वहीं स्टेज पर जब हर्षद चोपड़ा ने एंट्री की तो उनके फैंस ने उन्हें काफी चियर किया. हर्षद चोपड़ा को ‘लॉक अप’ बेड रूम शेयर करने के लिए शिवांगी जोशी ने चुना. इसी दौरान एडमिट कार्ड चुनने के बाद हर्षद चोपड़ा को एक सीक्रेट पब्लिक के साथ शेयर करने का टास्क दिया गया, जिसके बाद ही उन्हें ‘लॉक अप’ में एंट्री मिल सकती थी.

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड और बेस्ट फ्रेंड ने दिया धोखा

हर्षद चोपड़ा ने स्टेज पर एक ऐसा सीक्रेट शेयर किया कि वहां बैठा हर कोई इमोशनल हो गया. हर्षद ने बताया कि साल 2010 में जब वो इंडस्ट्री में नए-नए थे तो उनकी एक गर्लफ्रेंड थी जिसने उन्हें धोखा दिया. वहीं हर्षद ने कहा कि मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे ही बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर मुझे धोखा दिया, जिसके बाद मैंने एक ही टाइम पर बेस्ट फ्रंड और गर्लफ्रेंड को खो दिया. ये खुलासा करने के बाद हर्षद चोपड़ा रो पड़े. वहीं बाकी के कंटेस्टेंट्स उनका हौसला बढ़ाते दिखाई दिए.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाए हर्षद चोपड़ा

बता दें हर्षद चोपड़ा ने अपना ये डार्क सीक्रेट पहली बार पब्लिक के साथ शेयर किया है. वहीं एक्टर ने ये भी कहा कि उस हादसे के बाद से ही वो लोगों से कम मतलब रखते हैं. हालांकि शो में हर्षद चोपड़ा की रियल पर्सनैलिटी फैंस के सामने देखने को मिलेगी, जिससे फैंस भी उनकी जर्नी देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. शो में एंट्री करने के बाद से ही हर्षद चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी छा गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ