Tik Tok Star Kyle Marisa Roth Passes Away: पिछले कुछ दिनों से मनोरंजन जगत से कई दुखद खबर सामने आ रही हैं। अब एक और खबर से फैंस का दिल टूट गया है। ब्लाइंड आइटम पढ़ने के लिए मशहूर टिक टॉक क्रिएटर काइल मारिसा रोथ (Kyle Marisa Roth) का निधन हो गया है। उन्होंने महज 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। काइल के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए टिकटॉकर की मां ने कहा कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही है।
काइल मारिसा की मां ने दी जानकारी
काइल मारिसा रोथ के निधन पर उनकी मां ने भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘यह पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी को शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं है, लेकिन इस प्लेटफार्म से मेरे कनेक्शन काफी पुराने रहे हैं। मेरी बेटी काइल मारिसा का निधन हो गया है। मेरी बेटी प्यार करने और खुलकर जीने में विश्वास रखती थी। उसके जाने से अभी हमें कुछ समझ नहीं आ रहा है। अगले कुछ समय तक ऐसा ही रहेगा। प्लीज एक दूसरे के लिए दयालु रहें।’
बहन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
अपनी पोस्ट में काइल की मां ने फिलहाल मौत की जानकारी साझा नहीं की है, हालांकि फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि इतनी कम उम्र में टिक टॉक स्टार का निधन कैसे गया है। इधर, काइल मारिसा की बहन लिंडसे रोथ ने भी सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बहन को श्रद्धांजलि दी है। लिंडसे ने लिखा, ‘मेरी बहन का पिछले सप्ताह निधन हो गया है। हमारा परिवार अभी दुख से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। अभी तक हमें भी नहीं पता चल पाया है कि क्या हुआ था।’
जूलिया फॉक्स ने दी श्रद्धांजलि
उधर, एक्ट्रेस जूलिया फॉक्स ने टिक टॉक स्टार काइल मारिसा रोथ के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने काइल की बहन लिंडसे रोथ की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, ‘मैं काइल से कभी मिली तो नहीं थी लेकिन मुझे वास्तव में ऐसा फील हो रहा है कि शायद मैं उन्हें पहले से जानती थी। उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद से मैं काफी दुखी हूं। मेरे आंसू नहीं रुक रहे हैं। वो सूरज की रोशनी की तरह थीं। उन्हें हम बहुत याद करेंगे।’
संबंधित खबरें
बॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
44 mins agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
1 hr ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
10 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
15 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
17 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
18 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
19 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines