Kuberaa को दूसरे दिन पटखनी, Sitaare Zameen Par ने दूसरे दिन ही लूटा बॉक्स ऑफिस

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त दो बड़ी फिल्में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। दोनों फिल्मों ने टिकट खिड़की पर आते ही धमाका कर दिया है और नोटों की बारिश कर दी है। आइए जानते हैं ‘सितारे जमीन पर’ और ‘कुबेर’ का लेटेस्ट कलेक्शन क्या है?

Kuberaa, Sitaare Zameen Par

'सितारे जमीन पर' और 'कुबेर' का लेटेस्ट कलेक्शन क्या? image credit- social media

विज्ञापन

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ एक साथ बॉक्स ऑफिस पर आई। दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर साथ रिलीज हुई, तो जाहिर है कि दोनों के कलेक्शन पर सबकी नजरें होंगी। हालांकि, इस क्लैश का असर अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ पर देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों का लेटेस्ट कलेक्शन क्या है?

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन ही कमाल कर दिया है और टिकट खिड़की पर नोटों की बारिश कर दी है। आमिर खान की फिल्म ने दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को 19.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। उम्मीद है कि फिल्म पहले संडे को बड़ा धमाका करेगी और हो सकता है कि फिल्म किसी फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दे। हालांकि, इसका पता फिल्म के संडे कलेक्शन को देखकर लगेगा।

Advertisment

धनुष की फिल्म ‘कुबेर’

वहीं, अगर ‘कुबेर’ की बात करें तो इस फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस पर आज दूसरा दिन था। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 14.91 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बता दें कि इन दोनों ही फिल्मों के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है। इसी के साथ अगर अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं।

फिल्म ‘हाउसफुल 5’

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने अपनी रिलीज के तीसरे शनिवार को 2.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के आंकड़े भी अभी शुरुआती हैं और ये बदल सकते हैं। वहीं, अगर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 16 दिन में 172.21 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसी के साथ फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की टोटल कमाई 30.42 करोड़ रुपये हो गई है।

कई फिल्में होंगी रिलीज

वहीं, धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ ने दो दिन में 29.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। आमिर खान औप धनुष की फिल्म ने शुरुआत से ही टिकट खिड़की पर अच्छी पकड़ बना रखी है। देखने वाली बात होगी कि इन फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकेगी। इसके साथ ही ये भी बता देते हैं कि 27 जून को कई फिल्में एक साथ रिलीज के लिए तैयार खड़ी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ