The Traitors के किस कंटेस्टेंट को मिला राव साहब का सपोर्ट? Elvish Yadav ने पब्लिकली दिया साथ

एल्विश यादव अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस वक्त राव साहब फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। एल्विश ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ‘द ‘ट्रैटर्स’ के एक कंटेस्टेंट को सपोर्ट किया है।

Elvish Yadav

एल्विश यादव ने शेयर किया पोस्ट। image credit- instagram

बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स’ इन दिनों दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं और लोगों को शो बेहद पसंद भी आ रहा है। इस बीच अब राव साहब भी शो को देख रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि एल्विश यादव ने शो के कंटेस्टेंट को सपोर्ट भी किया है। आइए जानते हैं कि एल्विश ने किसका साथ दिया है?

विज्ञापन

एल्विश ने किसे किया सपोर्ट?

दरअसल, एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी में एल्विश ने एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें पूरव झा और रफ्तार नजर आ रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए एल्विश ने इसके कैप्शन में रफ्तार को टैग करते हुए लिखा कि यमराज को इंश्योरेंस पॉलिसी बेच रहे हो। वहीं, एल्विश ने इसके आगे पूरव झा को टैग किया और लिखा कि क्या खेला है छोटे, खूब बढ़िया, लगे रहो।

विज्ञापन

The Traitors

सूफी मोतीवाला का वीडियो भी किया शेयर

एल्विश यादव ने सीधा-सीधा पूरव झा को अपना पूरा सपोर्ट दिया है। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे एल्विश ने एक और भी पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एल्विश ने कंटेंट क्रिएटर सूफी मोतीवाला का एक वीडियो शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा है कि Psychic या साइड किक, जनता फैसला करेगी। वहीं, अब सोशल मीडिया पर भी ये चर्चा हो रही है कि एल्विश ने पूरव झा को सपोर्ट किया है।

विज्ञापन

The Traitors

शो के 6 एपिसोड आ चुके हैं

इसके साथ ही अगर करण जौहर के शो की बात करें तो शो कमाल कर रहा है और अब तक शो के 6 एपिसोड आ चुके हैं। शो में हर कोई अपने-अपने तरीके से गेम को खेल रहा है, लेकिन शो में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो दिमाग से एक-एक कदम रख रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि शो को कौन जीतेगा और कौन बनेगा शो का विनर? लेकिन कुछ भी हो लोगों को शो पसंद आ रहा है और इसके बारे में चर्चा भी हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ