Krutika Gaikwad नहीं हैं प्रेग्नेंट, पोस्ट शेयर कर बोलीं- पेट में ट्यूमर है

Krutika Gaikwad: मशहूर मराठी एक्ट्रेस कृतिका गायकवाड़ प्रेग्नेंट नहीं है। इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी है और कहा है कि मेरे पेट में ट्यूमर है। इस खबर से फैंस उदास हो गए हैं।

Krutika Gaikwad

Krutika Gaikwad

Krutika Gaikwad: मशहूर मराठी एक्ट्रेस कृतिका गायकवाड़ को लेकर इन दिनों खबरें थीं कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है और फैंस को बताया है कि ऐसा नहीं है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फैंस के साथ जो खबर शेयर की है, उसे सुनकर भी फैंस मायूस हो गए हैं। जी हां, कृतिका गायकवाड़ ने सिर्फ ये खुलासा ही नहीं किया कि वो मां नहीं बनने वाली हैं बल्कि उन्होंने ये भी बताया है कि वो गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं, जिसे सुनकर फैंस उदास हो गए और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

बीते दो दिन पहले कृतिका गायकवाड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कृतिका गायकवाड़ ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं, लेकिन कृतिका ने बताया कि ये बेबी बंप नहीं है। जी हां, एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा कि नहीं मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। उन्होंने बताया कि यह गर्भाशय फाइब्रॉएड है, जो कई सालों से उनके पेट में पल रहा है। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस बीमारी की वजह से मेरा पेट बाहर निकला हुआ है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Krutika Gaikwad (@krutikaim)

क्या होता है फाइब्रॉएड?

दरअसल, ये एक मस्कूलर ट्यूमर होता है, जो गर्भाशय की वॉल को बढ़ा देता है। हालांकि ये कैंसर नहीं होता, जिन महिलाओं को ये बीमारी होती है, उन सभी के लक्षण एक जैसे नहीं होते। हां, इसके साथ रहना बहुत मुश्किल हो जाता है। कुछ लोगों को भारी दर्द का भी सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोगों को तो पीरियड्स के दौरान हैवी फ्लो का भी सामना करना पड़ता है। इस बीमारी में ऐसा लगता है कि आप प्रेग्नेंट हैं, जबकि ऐसा नहीं होता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Krutika Gaikwad (@krutikaim)

यूजर्स कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

जबसे फैंस ने ये खबर सुनी है, तो हर कोई एक्ट्रेस के लिए चिंता कर रहा है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा हम आपकी स्पीडी रिकवरी के लिए प्रार्थना करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप जल्दी ठीक हो जाए। तीसरे यूजर ने लिखा कि आप बहुत स्ट्रॉग है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भगवान से दुआ है कि आप ठीक हो जाए। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट कर कर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों राखी सावंत भी बीमार है और उन्होंने भी ट्यूमर की पुष्टि की है।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ