Rohit Shetty ने सबके सामने खोली 'नवाब की बेटी' की पोल, बताया सेट पर कैसी हरकतें करती हैं Sara Ali Khan?

Throwback: Sara Ali Khan, Rohit Shetty: रोहित शेट्टी ने कपिल शर्मा के शो में सारा अली खान की सेट पर हरकतें रिवील कर दी थी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि सारा सेट पर क्या करती हैं?

Sara Ali Khan, Rohit Shetty

Sara Ali Khan, Rohit Shetty

Throwback: Sara Ali Khan, Rohit Shetty: बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारों के थ्रोबैक वीडियो और फोटोज सामने आते रहते हैं। फैंस जब वापस उन वीडियो और फोटोज को देखते हैं, तो खुशी से फूले नहीं समाते। अब एक ऐसा ही वीडियो बी-टाउन की खूबसूरत हसीना यानी अभिनेत्री सारा अली खान का वायरल हो रहा है। जी हां, सोशल मीडिया पर सारा का ये वीडियो ऐसा है, जिसमें रोहित शेट्टी एक्ट्रेस की सेट पर करने वाली हरकतों का जिक्र कर रहे हैं, तो इंतजार किस बात का है, आइए आपको बताते हैं कि आखिर सेट पर सारा अली खान ऐसा क्या करती हैं, जिसे बताए बिना रोहित शेट्टी नहीं रह पाए।

विज्ञापन

रोहित शेट्टी ने खोली ‘नवाब की बेटी’ की पोल

दरअसल, इंटरनेट पर सामने आया ये वीडियो कपिल शर्मा शो के दौरान का है, जो टीवी पर आता था। जी हां, इसमें रोहित शेट्टी कहते हैं आप कह रहे हैं कि ये ‘नवाब की बेटी हैं’, लेकिन क्या आपको सेट पर इसकी हरकतें पता हैं। इस पर सारा कहती हैं कि मैं जानती थी कि ऐसा ही कुछ होने वाला है। फिर रोहित शेट्टी कहते हैं कि फिल्म में एक बर्थडे सीक्वेंस है, शूट चल रहा है, रात में 12 बजने वाले हैं और केक कटने का शॉट चल रहा था। तब ये इमोशनल होकर, आंखों में हल्की नमीं लेकर कहती हैं कि सर आपको पता है आज मेरा बर्थडे है।

विज्ञापन

सेट पर ऐसी हरकतें करती हैं सारा

ये सब सुनकर हम इमोशनल हो गए और कहा कि अरे बच्ची का बर्थडे है, केक लाओ और उसके बाद ये हंसने लगती हैं और कहती है कि मैं झूठ बोल रही हूं। रोहित ने कहा कि सेट पर ये ऐसा करेक्टर है। इसके बाद सारा कहती है कि केक खाकर इतना मजा आया कि क्या बताऊं। फिर रोहित कहते हैं कि गोवा में शूटिंग चल रही थी और अगले दिन सुबह वापस मुंबई जाना था।

फिल्म ‘ए वतन मेरे वतन’ में नजर आई थी सारा

तब सारा से पूछा कि तुम्हारी फ्लाइट कितने बजे की है, तो ये कहती है कि 12 बजे की। हमने कहा 12 बजे की, तो इस पर भी हंसकर कहती है कि नहीं 7 बजे की। रोहित कहते हैं कि अजीब फितूर है, कुछ भी करती है। इस पर सब हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाते हैं। बता दें कि सारा अली खान इंडस्ट्री की बेहद शानदार एक्ट्रेस हैं। सारा की खूबसूरती लोगों को खूब पसंद आती है। साथ ही उनका काम भी लोगों का दिल छू लेता है। वहीं, अगर सारा की लेटेस्ट फिल्म की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार प्राइम वीडियो पर आई फिल्म ‘ए वतन मेरे वतन’ में नजर आई थी।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ