---विज्ञापन---

फिर आया नया मोड़… हार्दिक पांड्या के भाई की पोस्ट पर आई भाभी, Natasa के जवाब ने बढ़ाई फैंस की बेताबी

Hardik Pandya, Natasa Stankovic, Krunal Pandya: बीते दिन क्रुणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। वहीं, अब इस पोस्ट पर नताशा का रिएक्शन हर किसी को हैरान कर रहा है। आइए बताते हैं कि नताशा ने ऐसा क्या रिएक्शन दिया है?

---विज्ञापन---

Hardik Pandya, Natasa Stankovic, Krunal Pandya: एक तरफ जहां हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के अलग होने की खबरें जोरों पर हैं, तो दूसरी तरफ पांड्या के भाई क्रुणाल की भी इस विवाद में एंट्री हो गई है। दरअसल, बीते दिन क्रुणाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया और इस पोस्ट को देखकर लोगों ने क्रुणाल को भी इस विवाद में घसीट लिया। वहीं, अब क्रुणाल के इस पोस्ट पर नताशा स्टेनकोविक का रिएक्शन भी हैरान करने वाला है, जिसे देखकर लोगों को बेहद हैरानी हो रही है। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर चल क्या रहा है और ये मामला इतना क्यों गहराता जा रहा है?

नताशा ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन

क्रुणाल पांड्या के पोस्ट ने जहां लोगों को ध्यान खींचा, तो वहीं अब इस पोस्ट पर नताशा स्टेनकोविक का रिएक्शन देखकर यूजर्स हैरान हो गए हैं। जी हां, क्रुणाल के इस पोस्ट पर नताशा स्टेनकोविक ने कमेंट करते हुए आंखों से दिल का इमोजी शेयर किया है, जिसका मतलब साफ है कि नताशा इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रही हैं। हालांकि ये देखकर लोगों को बेहद हैरानी हो रही है। वहीं, अब नताशा के इस कमेंट पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्शन दिया है।

---विज्ञापन---
Natasa Stankovic

Natasa Stankovic

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Krunal Himanshu Pandya (@krunalpandya_official)

---विज्ञापन---

नेटिजंस ने झूठी बताई तलाक की खबरें

जी हां, एक यूजर ने नताशा के कमेंट पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि तलाक की खबरें झूठी हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि रूमर्स हैं, भाभी कहीं नहीं गई, पक्की बात है। एक और यूजर ने लिखा कि हां ये सब झूठ है। एक अन्य ने कहा कि कुछ भी चल रहा है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि जबसे नताशा ने हार्दिक का सरनेम हटाया है, तबसे दोनों के अलग होने के खबरें जोरों पर हैं।

बीते साल की थी शादी

हालांकि अब ये पोस्ट भी जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि नताशा-हार्दिक ने बीते साल यानी 2023 में शादी की है। शादी के पहले से कपल का एक बेटा है। दोनों की लव स्टोरी भी बेहद कमाल की है और फैंस को कपल की केमिस्ट्री बेहद पसंद आती है। वहीं, अब कपल की तलाक की खबरों पर लोगों को भरोसा करना मुश्किल हो रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Hardik Pandya-Natasa Stankovic नहीं हो रहे अलग! इंस्टाग्राम पर सामने आ गया सबूत

First published on: May 26, 2024 10:32 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola