---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Hardik Pandya-Natasa Stankovic नहीं हो रहे अलग! इंस्टाग्राम पर सामने आ गया सबूत

Hardik Pandya-Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को लेकर इन दिनों कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां कपल की अलग होने के खबरें जोरों से चल रही हैं, तो दूसरी ओर फैंस चैन की सांस ले रहे हैं।

Hardik Pandya-Natasa Stankovic: खबरों का बाजार इन दिनों हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के अलग होने की खबरों से भरा पड़ा है। कपल को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। जबसे नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से हार्दिक का सरनेम हटाया है, लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इतना ही नहीं बल्कि नताशा पति को चियर करने के लिए किसी मैच में भी नजर नहीं आई। एक तरफ जहां कपल के अलग होने की खबरें जोरों पर हैं, तो दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि ये सब झूठ है और दोनों के बीच सब ठीक हैं।

अलग नहीं हो रहा कपल

दरअसल, जब नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से हार्दिक का सरनेम हटाया तो ये लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया, लेकिन अब यूजर्स का ध्यान दोनों के इंस्टाग्राम पर मौजूद फोटोज पर भी गया है। जी हां, ना सिर्फ नताशा बल्कि हार्दिक के इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे की फोटोज मौजूद हैं, जिनको देखकर फैंस का कहना है कि तलाक की खबरें महज अफवाहें हैं।

---विज्ञापन---

कपल की फोटोज देखकर फैंस को खुशी

नताशा और हार्दिक के इंस्टाग्राम पर ना सिर्फ उनकी शादी बल्कि एक-दूसरे के साथ ही सभी फोटोज मौजूद हैं। ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत होगा कि ये कपल अलग हो रहा है या फिर तलाक लेने वाला है। हालांकि सच्चाई क्या है वो तो नताशा और हार्दिक ही जानते हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर कपल की एक साथ फोटोज देखकर फैंस खुश हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

एलेक्जेंडर एलिक संग नजर आई नताशा

हालांकि बीते दिन जब नताशा को एक्ट्रेस दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और फिटनेस ट्रेनर एलेक्जेंडर एलिक के साथ देखा गया तो लोगों ने बाते बनानी शुरू की, लेकिन नताशा का कहना है कि वो उनके अच्छे दोस्त हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान जब नताशा से तलाक की खबरों के बारे में पूछा गया, तो नताशा ने इन्हें इग्नोर किया और साइड से जाती दिखीं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

---विज्ञापन---

दोनों की केमिस्ट्री फैंस को पसंद

बता दें कि एलेक्जेंडर एलिक संग जब नताशा को वीडियो सामने आया, तो लोगों ने तरह-तरह की बातें बनाना शुरू कर दिया, जो बिल्कुल भी सच नहीं है। वैसे हार्दिक पांड्या और नताशा का अलग होना किसी को भी हजम नहीं हो रहा है और फैंस अब दुआ कर रहे हैं कि दोनों के बीच सब ठीक हो और ये जोड़ी ना टूटे, क्योंकि लोगों को इन दोनों की केमिस्ट्री बेहद पसंद है। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

यह भी पढ़ें- Hania Aamir कौन? जिसे कह रहे रैपर ‘बादशाह’ की रुमर्ड गर्लफ्रेंड, बोलीं- काश मैं शादीशुदा…

First published on: May 26, 2024 09:24 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola