Kriti Sanon: पहले रैंप वॉक पर कृति सेनन ने 20 मॉडल्स के सामने खाई थी डांट, फिर मां के समझाने पर किया ये काम

Kriti Sanon Birthday

Kriti Sanon Birthday

Kriti Sanon Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने बहुत ही कम समय में खुद की एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में अभिनेत्री की फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज हुई थी, जिसको लेकर एक्ट्रेस खूब सुर्खियों में रही।

विज्ञापन

वहीं, अपनी शानदार अदाकारी और मेहनत से कृति ने अपने स्टारडम को हासिल किया है। आज एक्ट्रेस का बर्थडे है और इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ शानदार किस्से बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

Kriti Sanon ने मॉडलिंग से की थी करियर की शुरूआत

बता दें कि अभिनेत्री कृति सेनन का जन्म दिल्ली में 27 जुलाई 1990 को हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस के पिता का नाम राहुल सेनन जो पेशे से एक सीए और मां का नाम गीता सेनन जो दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। कृति ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। एक्ट्रेस से जुड़ा रैंप वॉक का एक किस्सा बहुत ही मशहूर है।

विज्ञापन

मां ने समझाया

दरअसल, एक इंटरव्यू में कृति ने बताया था कि जब वो अपना पहला रैंप कर रही थी तो उनसे कुछ गलती हो गई थी और इसके लिए उन्हें जमकर डांट भी पड़ी। इतना ही नहीं इस दौरान एक्ट्रेस रो भी पड़ी थी। इसके बाद एक्ट्रेस की मां ने उन्हें समझाया था कि इस प्रोफेशन के लिए उन्हें खुद को बेहद स्ट्रॉन्ग करना होगा और इसके बाद से एक्ट्रेस ने खुद को मजबूत किया और जमकर मेहनत की, जिसका नतीजा ये हैं कि आज कृति बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में आती है।

साउथ में भी कर चुकी है काम

बता दें कि कृति सेनन को पहचान फिल्म हीरोपंती से मिली थी। इस फिल्म में कृति सेनन के साथ अभिनेता टाइगर श्राफ नजर आए थे। वहीं, दोनों की जोड़ी को फैंस ने बेहद पसंद किया था। इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से पहले कृति ने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। साउथ में एक्ट्रेस की पहली फिल्म तेलुगु में ‘नेनोक्काडाइन’ (Nenokkadine) थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ