---विज्ञापन---

KKBKKJ Box Office Collection Day 5: 100 करोड़ से बस कुछ कदम दूर ‘किसी का भाई किसी की जान’, पांचवें दिन की इतनी कमाई

KKBKKJ Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी सलमान की इस फिल्म ने अपने पैर जमाए […]

---खबर नीचे जारी है---

KKBKKJ Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी सलमान की इस फिल्म ने अपने पैर जमाए हुए है।

दमदार ओपनिंग के साथ किसी का भाई किसी की जान ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और अब फिल्म शानदार कमाई कर रही है। इस बीच अब इस फिल्म की रिलीज के पाचंवे दिन की कमाई के आकड़े भी सामने आ गए है।

ये भी पढ़ेंः Bollywood News: 2023 की पहली तिमाही का रिपोर्ट कार्ड आया सामने, बॉक्स ऑफिस पर छाए SRK, रानी और रणबीर

पांचवे दिन ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने की इतनी कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन यानी मंगलवार को महज 7.50 करोड़ का कारोबार किया है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन अब 85.34 करोड़ रुपये हो गया है। अभी इस फिल्म के ऑफिशियल आंकड़े आने बाकि है, इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में कुछ अंतर मिल सकता है।

फिल्म की कमाई

वहीं, किसी का भाई किसी की जान ने फुल ऑफ एक्शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है। इस फिल्म की कमाई की बात करें तो सलमान खान की इस फिल्म ने पहले दिन 15.81 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, सलमान की इस फिल्म ने दूसरे दिन 25.75 करोड़ कमाए और तीसरे दिन फिल्म की कमाई 26.61 करोड़ रहीं। वहीं, चौथे दिन इस फिल्म ने 10.50 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही मंगलवार को भी इस फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है।

---खबर नीचे जारी है---
ये भी पढ़ेंः Saas Bahu aur Flamingo Trailer: बहू-बेटी के साथ ड्रग्स का धंधा करेंगी डिंपल कपाड़िया, ‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

जल्द 100 करोड़ के आकड़े को पार कर सकती है ‘किसी का भाई किसी की जान’

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ बहुत जल्द 100 करोड़ के आकड़े को पार करने की ओर बढ़ रही है। वहीं, सलमान खान की ये फिल्म वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फैंस और ऑडियंस में इस फिल्म का क्रेज साफ देखा जा सकता है। वहीं, इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर है।

ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Apr 26, 2023 10:26 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola