Khatron ke Khiladi 12: रुबीना, तुषार, फैजू, जन्नत, कनिका, मोहित या तुषार, कौन है असल विजेता?
Edited By Ritu Shaw

Khatron ke Khiladi 12: रुबीना, तुषार, फैजू, जन्नत, कनिका, मोहित या तुषार, कौन है असल विजेता?
Edited By Ritu Shaw

Khatron ke Khiladi 12: रुबीना, तुषार, फैजू, जन्नत, कनिका, मोहित या तुषार, कौन है असल विजेता?
मुंबई: ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron ke Khiladi 12) के ग्रैंड फिनाले में अब केवल दो दिन और हैं। विनर्स ट्रोफी को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की ट्रॉफी किसने जीती?
दूसरी ओर अपने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन असल विजेता कौन है ये तो वक्त ही बताएगा। इस बीच KKK12 (KKK12 Winner) के विनर और रनरअप को लेकर कई अफवाह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग ये यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के विजेता तुषार हैं या फैसल, जिनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron ke Khiladi 12 Finalist) फैन पेजेस और अनऑफिशियल पेजेस के मुताबिक, तुषार ने शो जीता और फैसल को फर्स्ट रनर-अप के रूप में चुना गया है, जिसे नकद राशी पुरस्कार में मिली। दिलचस्प बात यह है कि उन्हीं इंस्टाग्राम पेजों ने पहले घोषणा की थी कि फैसल KKK12 के विजेता थे, लेकिन खतरों के खिलाड़ी 12 के ग्रैंड फिनाले शूट के बाद, यह सामने आया कि यह फैसल शेख नहीं बल्कि तुषार कालिया ने KKK12 का खिताब जीता।
खतरों के खिलाड़ी 12 प्रतियोगी जो ग्रैंड फिनाले राउंड में हैं, वे हैं फैसल शेख, जन्नत जुबैर रहमानी, कनिका मान, मोहित मलिक, रुबीना दिलाइक और तुषार कालिया। खैर असल विजेता कौन है ये तो दो दिन बाद ही पता लगेगा।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: