Kaun Banega Crorepati Top Winning Questions: बॉलीवुड एक्टर ‘बिग बी’ अमिताभ बच्चन के मशहूर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन चल रहा है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। वहीं शो को सीजन का दूसरा करोड़पति भी मिल गया है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के छोटे से शहर अनवाक निवासी स्टोर मैनेजर जसनील कुमार एक करोड़ रुपये जीतकर करोड़पति बने हैं।

विज्ञापन

इससे पहले इसी सीजन में पंजाब के तरनतारन जिले के छोटे से गांव खालड़ा के रहने वाले जसकरण सिंह करोड़पति बने थे। साल 2000 में शुरू हुए शो को अब तक 26 करोड़पति मिल चुके हैं और इनमें से एक बार ही 7 करोड़ का जवाब देकर इतिहास रचा गया। यह इतिहास दिल्ली के भाइयों अचिन और सार्थक नरुला ने रचा था, लेकिन कहीं न कहीं दर्शक यह जानना चाहते हैं कि आखिर वह कौन-से सवाल हैं, जिनका जवाब देकर लोगों ने शो जीता और करोड़पति बने। ऐसे ही 5 सवालों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं…

विज्ञापन

KBC-15 में जसनील कुमार से पूछा गया सवाल

KBC-15 में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे जसनील से एक करोड़ वाला जो सवाल पूछा गया था, वह था –

विज्ञापन

सवाल- किसके द्वारा किए गए यज्ञ के बाद बचे सोने का इस्तेमाल पांडवों ने अपने खजाने को फिर से भरने और अश्वमेध यज्ञ करने के लिए किया था?
ऑप्शन्स- A. विकर्ण B. मरुत्त C. कुबेर D. लिखित

जसनील कुमार (Jasnil Kumar) ने इस सवाल का सही जवाब (B) मरुत्ता को चुना और 1 करोड़ के मालिक बन गए।

विज्ञापन

KBC-15 में जसकरण से यह सवाल पूछा गया

21 साल के जसकरण सिंह से KBC-15 में ही अमिताभ बच्चन ने एक करोड़ का जो सवाल पूछा था, वह था-

विज्ञापन

सवाल- जब भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई थी, तब वायसराय कौन थे?
ऑप्शन्स- A. लॉर्ड कर्जन, B. लॉर्ड हार्डिंज, C. लॉर्ड मिंटो, D. लॉर्ड रीडिंग

जसकरण सिंह ने इस सवाल का जवाब देने में पूरा टाइम लिया। काफी विचार करने के बाद ऑप्शन B चुना, जो सही जवाब था।

विज्ञापन

KBC-13 की विजेता हिमानी से पूछा गया सवाल

KBC-13 में आगरा की रहने वाली हिमानी बुंदेला ने एक करोड़ के सवाल का जवाब देकर शो जीता था। हादसे में आंखों की रोशनी गंवाने वाली हिमानी से यह सवाल पूछा गया था

विज्ञापन

सवाल- वर्ष 1952 में आजाद भारत के पहले आम चुनाव के दौरान नेहरू-गांधी परिवार के किस सदस्य ने रायबरेली लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी?
ऑप्शन्स- A. जवाहरलाल नेहरू B. विजय लक्ष्मी पंडित C. फिरोज गांधी D. इंदिरा गांधी

इस सवाल का सही जवाब हिमानी ने ऑप्शन C दिया था। वहीं सवाल का जवाब देने के लिए हिमानी ने 50:50 और आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन इस्तेमाल की थीं।

विज्ञापन

KBC-11 की विजेता बबीता ताड़े से यह सवाल पूछा गया

शो के 11वें सीजन की विजेता और उस समय मिड-डे मील रसोई में काम करने वाली बबीता ताड़े से एक करोड़ वाला यह सवाल पूछा गया था-

विज्ञापन

सवाल- मुगल शासक बहादुर शाह जफर के किस दरबारी कवि ने दास्तान-ए-गदर लिखी थी, जिसमें उन्होंने 1857 के विद्रोह के अपने निजी अनुभवों के बारे में लिखा था?
ऑप्शन्स- A. मीर तकी मीर B. मोहम्मद इब्राहिम जौक C. जहीर देहलवी D. अबू अल कासिम फिरदौसी

इस सवाल का सही जवाब बबीता ने ऑप्शन C दिया था, जिसे बताते ही अमिताभ बच्चन ने उन्हें करोड़पति घोषित कर दिया।

विज्ञापन

KBC-5 के विजेता सुशील कुमार से यह सवाल पूछा गया

शो के 5वें सीजन के विजेता बिहार के कंप्यूटर ऑपरेटर सुशील कुमार जिस सवाल का जवाब देकर 5 करोड़ के मालिक बने थे, वह था-

विज्ञापन

सवाल- किस औपनिवेशिक शक्ति ने 18 अक्टूबर 1868 में निकोबार द्वीप के अधिकारों को अंग्रेजों को बेचकर अपनी भागीदारी खत्म कर ली थी?
ऑप्शन्स- A. बेल्जियम B. इटली C. डेनमार्क D. फ्रांस

इस सवाल का सही जवाब सुशील कुमार ने ऑप्शन C दिया था और जवाब देते ही उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में एक इतिहास भी रच दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ