Sai Pallavi की शादी वाली वायरल फोटो का सच आया सामने, एक्ट्रेस बोलीं- तस्वीर से छेड़छाड़ हुई

Sai Pallavi On Her Secret Wedding

Sai Pallavi On Her Secret Wedding

Sai Pallavi On Her Secret Wedding: साउथ की मशूहर अभिनेत्री साई पल्लवी सुर्खियों में बनी हुई है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की एक फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन

वायरल हो रही फोटो को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है, जिस पर अब एक्ट्रेस साई पल्लवी ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

साई पल्लवी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो को देखकर लोगों ने कयास लगाए और एक्ट्रेस की सीक्रेट वेडिंग की चर्चा होने लगी। अब साई पल्लवी ने इस पर एक पोस्ट शेयर किया है और इन अफवाहों को झूठा बताया है। साई पल्लवी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस तरह की अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन जब बात परिवार और दोस्तों की होती है तो मुझे बोलना पड़ता है।

विज्ञापन

फोटो को जानबूझकर एडिट किया गया- साई

एक्ट्रेस ने आगे लिखा है कि मेरी फिल्म के पूजा समारोह की एक फोटो को जानबूझकर एडिट किया गया और भुगतान किए गए बॉट्स और घृणित इरादों के साथ पेश किया गया। जब मेरे पास अपने काम के मोर्चे पर साझा करने के लिए सुखद घोषणाएं होती हैं, तो इन सभी बेरोजगार कार्यों के लिए स्पष्टीकरण देना निराशाजनक होता है। इस तरह असुविधा पैदा करना पूरी तरह से घृणित और निराशाजनक है।

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि बिल्कुल सही बात है। दूसरे यूजर ने लिखा कि अच्छा हुआ कि आपने स्पष्ट कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा कि दिल पर मत लेना, हम आपके साथ हैं एसपी। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स साई पल्लवी के इस पोस्ट पर कर एक्ट्रेस का सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार साई पल्लवी ने हाल ही में नागा चैतन्य के साथ एक फिल्म साइन की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ