Kaun Banega Crorepati 15: बिग बी के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें?
Edited By Nancy Tomar

Kaun Banega Crorepati 15
Edited By Nancy Tomar

Kaun Banega Crorepati 15
Kaun Banega Crorepati 15: कुछ टीवी शोज ऐसे होते है, जिनका दर्शकों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसा ही क्रेज सोनी चैनल पर टेलीकास्ट होने वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को लेकर है। हाल ही में फेमस रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन का प्रोमो रिलीज किया गया था।
प्रोमो को देखकर फैंस शो के लिए बहुत एक्साइटेड हो गए थे। वहीं, अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और शो के लिए रजिस्ट्रेशन शनिवार रात 29 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। चलिए जान लेते हैं कि कौन बनेगा करोड़पति के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस क्या है।

amitabh bachchan tweet
बता दें कि बिग बी ने ने ट्वीट कर बताया है कि- “#KBC 15 का पंजीकरण 29 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो रहा है।” सा थ ही इस ट्वीट में यह भी लिखा है कि ‘मुझसे मिलने के लिए चाहिए ढेर सारा ज्ञान, रजिस्ट्रेशन करके बनाइये अपनी नई पहचान।’ बताते चलें कि हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन ही ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन को होस्ट करेंगे। वहीं, साल 2007 के सीजन को ही सिर्फ शाहरुख खान ने होस्ट किया था।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और यहां कौन बनेगा करोड़पति के एप्लिकेशन फॉर्म पर क्लिक करना है। इसके बाद आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी का विकल्प आएगा, जिसे सत्यापित करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
इसके बाद व्यक्तिगत विवरण भरने के बाद सबमिट बटन को दबाएं और इस तरह केबीसी के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा होगा। अब दर्शको को शो के टेलीकास्ट होने का बेसब्री से इंतजार है और शो के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड भी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: