Kaun Banega Crorepati 15 Promo: ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ का मजेदार प्रोमो आया सामने, जानें कब से शुरू होगा शो का रजिस्ट्रेशन?

Kaun Banega Crorepati 15 Promo

Kaun Banega Crorepati 15 Promo

Kaun Banega Crorepati 15 Promo: कुछ टीवी शोज ऐसे होते है, जिनका दर्शकों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसा ही क्रेज सोनी चैनल पर टेलीकास्ट होने वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को लेकर है।

विज्ञापन

लोगों को ये शो बहुत पसंद आता है और इसे देखने के लिए लोग हमेशा इसके नए सीजन का बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अबतक के 14 सीजन बहुत सक्सेसफुल रहे हैं, वहीं, अब लोगों को इसके 15वें सीजन का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ का प्रोमो आया सामने

इस बीच अब इस शो के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के फैंस के लिए शो का पहला प्रोमो सामने आ चुका है। कौन बनेगा करोड़पति’ सिर्फ लोगों का मनोरंजन नहीं करता है, बल्कि उनकी जनरल नॉलेज को भी मजबूत करता है। इसलिए इस शो को लोग ज्यादा पसंद करते हैं।

विज्ञापन

इस दिन से करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन 

बता दें कि अगर आप भी इस बार ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आप 29 अप्रैल 2023 से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सोनी चैनल ने शो के पहले प्रोमो को भी शेयर कर दिया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

और पढ़िए – Shaakuntalam BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर ‘शाकुंतलम’ ने टेके घुटने, पांचवे दिन लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई

बेहद शानदार है शो को प्रोमो 

‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ के पहले प्रोमो के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की सीधा रास्ता अपनाने के लिए अपने घर के बाहर से सुरंग बनाती है और सीधे केबीसी के मंच पर पहुंच जाती है। लड़की मंच पर अमिताभ बच्चन को देख खुश हो जाती और गेम खेलने की बात कहती है। इस प्रोमो को देखकर फैंस शो के लिए बहुत एक्साइटेड हो गए है।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन हैं शो के होस्ट

बता दें कि साल 2000 में कौन बनेगा करोड़पति’ सोनी पर शुरू हुआ था और तीसरा सीजन (शाहरुख खान ने होस्ट किया था), वहीं, इसके बाकि सभी सीजन को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ही होस्ट किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ