1 घंटे 55 मिनट की ये Sci-Fi फिल्म, जिसने दुनियाभर में कमाए 3300 करोड़, अब Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल

Best Sci Fi Thriller movies on Netflix: अगर आप हॉलीवुड और Sci-Fi फिल्मों के शौकीन हैं, तो नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को जरूर देखें. इसमें आपको शार्क-थ्रिलर और साइंस-फिक्शन का जबरदस्त मेल दिखेगा. 2023 में इसने पूरी दुनिया में 3300 करोड़ कमाए थे.

Meg 2 The Trench watch on Netflix
1 / 7
Meg 2 The Trench watch on Netflix

Best Sci Fi Thriller movies on Netflix: अगर आप हॉलीवुड और Sci-Fi फिल्मों के शौकीन हैं, तो नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को जरूर देखें. इसमें आपको शार्क-थ्रिलर और साइंस-फिक्शन का जबरदस्त मेल दिखेगा. 2023 में इसने पूरी दुनिया में 3300 करोड़ कमाए थे.  

विज्ञापन

हॉलीवुड की Sci-Fi फिल्में

हॉलीवुड की Sci-Fi फिल्में2 / 7

अगर आप Sci-Fi फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो यह शार्क-थ्रिलर आपके लिए ही बनी है. इसमें आपको सस्पेंस, थ्रिल, इमोशन और साइंस-फिक्शन का जबरदस्त देखने को मिलेगा. यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी, जिसने बवाल मचा दिया था.

विज्ञापन

कौन सी है ये फिल्म?

कौन सी है ये फिल्म?3 / 7

इस फिल्म का नाम है- 'मेग 2: द ट्रेंच' (Meg 2: The Trench). जो इस समय नेटफ्लिक्स पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है. 1 घंटे 55 मिनट में आपका फुल मनोरंजन होगा. ओटीटी पर इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल

Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल4 / 7

यह फिल्म Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट पर पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ओटीटी पर जितना इस फिल्म को प्यार मिल रहा है, उससे ज्यादा प्यार इसे 2023 में रिलीज के वक्त मिला था.

विज्ञापन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन5 / 7

आपको जानकर हैरानी होगी कि 'मेग 2' को बनाने में लगभग $129 मिलियन (करीब ₹1,070 करोड़ रुपए) का प्रोडक्शन बजट लगा था. लेकिन इसने दुनियाभर के सिनेमाघरों से $398.5 मिलियन (लगभग ₹3,300 करोड़ रुपए) की बंपर कमाई की.

मुनाफे में इस फिल्म की कमाई

 मुनाफे में इस फिल्म की कमाई6 / 7

इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन इसके मेकिंग बजट से 3 गुना ज्यादा था. अब ओटीटी पर रिलीज होकर फिल्म ने यहां भी झंडे गाड़ दिया. बता दें कि फिल्म की 80% कमाई अमेरिका के बाहर से हुई थी.

विज्ञापन

क्या है फिल्म की यूएसपी?

क्या है फिल्म की यूएसपी?7 / 7

फिल्म में प्रागैतिहासिक काल (Prehistoric Era) की विशालकाय 'मेगालोडन' शार्क्स के साथ-साथ समुद्र की अतल गहराइयों (The Trench) में छिपे अन्य प्राचीन और खतरनाक जीवों को दिखाया गया है, जो बेहद शानदार वीएफएक्स (VFX) के साथ आते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन