Bhooth Bangla OTT Release: थिएटर्स के बाद अब OTT पर अक्षय कुमार मचाएंगे गदर, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी 'भूत बंगला'?

Bhooth Bangla watch on OTT: अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म भूत बंगला ने थिएटर्स में बंपर कमाई की. अब प्रियदर्शन की ये फिल्म OTT पर गदर मचाने आ रही है. आइए जानते हैं इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को आप कहां और कब देख सकते हैं.

Bhooth Bangla OTT Release
1 / 7
Bhooth Bangla OTT Release

Bhooth Bangla watch on OTT: अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म भूत बंगला ने थिएटर्स में बंपर कमाई की. अब प्रियदर्शन की ये फिल्म OTT पर गदर मचाने आ रही है. आइए जानते हैं इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को आप कहां और कब देख सकते हैं.  

विज्ञापन

अक्षय कुमार की भूत बंगला

अक्षय कुमार की भूत बंगला2 / 7

अक्षय कुमार की भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया. अब आप इस कॉमेडी हॉरर को घर बैठकर भी एन्जॉय कर सकते हैं. क्योंकि अब जल्द ही यह मजेदार फिल्म OTT पर तहलका मचाने वाली है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी भूत बंगला?

कब रिलीज होगी भूत बंगला?3 / 7

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की भूत बंगला 12 जून 2026 को रिलीज होने वाली है. इसमें वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव जैसे दमदार स्टार कास्ट देखने को मिलेगी.

कहां रिलीज होगी फिल्म?

कहां रिलीज होगी फिल्म?4 / 7

यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. नेटफ्लिक्स ने भारी-भरकम रकम देकर इस फिल्म के पोस्ट-थिएट्रिकल डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई5 / 7

प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला, 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीजलहुई. इस फिल्म ने करीब 245 करोड़ से अधिका ग्रॉस कलेक्शन किया. बता दें कि यह फिल्म 120 करोड़ रुपए में बनी थी, जिससे मेकर्स को मुनाफा हुआ.

फिल्म की कहानी

 फिल्म की कहानी6 / 7

फिल्म की कहानी लंदन से लौटे 'अर्जुन' (अक्षय कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पैतृक संपत्ति के रूप में मंगलपुर गांव में एक पुरानी हवेली मिलती है. वहां पहुंचते ही उसका सामना अजीबोगरीब अलौकिक शक्तियों और नवविवाहित दुल्हनों का अपहरण करने वाले एक प्राचीन शैतानी साये 'वधुसुर' की लोककथाओं से होता है.

विज्ञापन

भूल भुलैया वाला अंदाज

भूल भुलैया वाला अंदाज7 / 7

इस फिल्म में वहीं भूल भुलैया वाला अंदाज देखने को मिला. इतना ही नहीं, फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी ने भूल भुलैया वाले जोक्स मारकर दर्शकों का मनोरंजन किया. इसे IMDb पर 6 रेटिंग मिली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन