OTT पर छाई Karisma Kapoor की 7 एपिसोड वाली ये मर्डर मिस्ट्री सीरीज, IMDb पर मिली 9.3 की धांसू रेटिंग

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर की सीरीज इन दिनों ओटीटी पर जमकर तहलका मचा रही है. इस सीरीज को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. यह एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जिसे मेकर्स ने 7 एपिसोड के साथ रिलीज किया है. इस सीरीज में अभिनेत्री करिश्मा कपूर अहम किरदार में नजर आ रही है. चलिए जानते हैं इस नई सीरीज के बारे में.

brown series
1 / 5

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर की सीरीज इन दिनों ओटीटी पर जमकर तहलका मचा रही है. इस सीरीज को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. यह एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जिसे मेकर्स ने 7 एपिसोड के साथ रिलीज किया है. इस सीरीज में अभिनेत्री करिश्मा कपूर अहम किरदार में नजर आ रही है. चलिए जानते हैं इस नई सीरीज के बारे में.

विज्ञापन

ब्राउन सीरीज

ब्राउन सीरीज2 / 5

मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपनी नई सीरीज के साथ ओटीटी पर लंबे समय बाद वापस लौटी है. इस सीरीज में वो लीड रोल में नजर आ रही है. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ब्राउन (Brown) है. यह सीरीज 5 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की गई है. बता दें कि करिश्मा हमेशा अपने रोमांटिक और ग्लैमरस रोल्स के लिए काफी जानी जाती है.

विज्ञापन

ब्राउन सीरीज कब रिलीज हुई

ब्राउन सीरीज कब रिलीज हुई3 / 5

लेकिन पहली बार उन्होंने अपने करियर में क्राइम थ्रिलर सीरीज में ब्राउन जैसा किरदार निभाया है. इस सीरीज में एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है. इस सीरीज को लोग काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे है. करिश्मा कपूर की यह सीरीज 7 एपिसोड के साथ रिलीज की गई है,  जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते है.

ब्राउन सीरीज कहां देखें

ब्राउन सीरीज कहां देखें 4 / 5

इस सीरीज की कहानी  रीटा ब्राउन (करिश्मा कपूर) के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो शराब की लत के कारण एक बदनाम डिटेक्टिव हैं, जो महिलाओं के कातिल की तलाश कर रही है. यह सीरीज अभीक बरुआ के नॉवेल 'सिटी ऑफ डेथ' पर बनाई गई है. यह एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जो आपको स्क्रीन से नजर नहीं हटाने देती है.

विज्ञापन

ब्राउन सीरीज ओटीटी रिलीज

ब्राउन सीरीज ओटीटी रिलीज5 / 5

करिश्मा कपूर की यह सीरीज 'ब्राउन' 05 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर स्ट्रीम की गई है. यह सीरीज रिलीज होते ही जमकर गदर मचा रही है और ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 9.3 की शानदार रेटिंग मिली है. आप भी इन दिनों देखने लिए को बढ़ी मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन