नदीम-श्रवण के वो 7 एवरग्रीन गाने, जो रील्स के जमाने में भी GenZ और Millennials के दिलों पर कर रहे हैं राज, देखें लिस्ट
Nadeem Shravan Evergreen Hit Songs: कई लोग नहीं जानते कि 90s के एवरग्रीन गानों के पीछे नदीम-श्रवण जैसे महान कंम्पोजर्स का हाथ है. धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना जैसे गाने से लेकर मेरा दिल भी कितना पागल जैसे कल्ट गाने आज GenZ और Millennials दोनों की फेवरेट लिस्ट में शामिल हैं.

Nadeem Shravan Evergreen Hit Songs: कई लोग नहीं जानते कि 90s के एवरग्रीन गानों के पीछे नदीम-श्रवण जैसे महान कंम्पोजर्स का हाथ है. धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना जैसे गाने से लेकर मेरा दिल भी कितना पागल जैसे कल्ट गाने आज GenZ और Millennials दोनों की फेवरेट लिस्ट में शामिल हैं.
नदीम-श्रवण के गानें
2 / 9जब भी 90s के एवरग्रीन गानों की बातें होंगी, तब नदीम-श्रवण का नाम सबसे पहले आएगा. क्योंकि इसी जोड़ी की बदौलत हमें कई सुरीले गानों का तोहफा मिला है, जो आज Millennials से लेकर GenZ जेनरेशन तक बड़े मजे से एन्ज्वॉय करती है. आइए जानते हैं कुछ कल्ट क्लासिक गानों के बारे में.
धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना
3 / 9साल 1990 में आशिकी फिल्म का गाना 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' आज भी सच्चे प्यार और सादगी का प्रतीक माना जाता है. लोग आज भी बड़े मजे से इस गाने को सुनते हैं.
तुम दिल की धड़कन में
4 / 9साल 2000 में रिलीज हुई धड़कन फिल्म का गाना 'तुम दिल की धड़कन में' आज भी लोगों के दिलों में बसता है. इसे अल्का याग्निक और कुमार सानू ने अपनी जादुई आवाज में गाया था.
कितना बेचैन होके
5 / 9साल 2001 में आई फिल्म कसूर के इस गाने 'कितना बेचैन होके' ने आशिकों की जादुई को जैसे जबान दे दी हो. इस गानों को आज भी हर जेनेरेशन की जनता खूब पसंद करती है.
मेरा दिल भी कितना पागल है
6 / 9साल 1991 में आई फिल्म साजन के इस गाने 'मेरा दिल भी कितना पागल है' ने इजहार का नया तरीका ढूंढ लिया था. कुमार सानू की आवाज में यह गाना लोगों को जुबानी रटा हुआ है.
जो भी कसमें खाई
7 / 9साल 2002 में आई राज फिल्म का ये गाना 'जो भी कसमें खाई' आज भी कल्ट क्लासिक है. युवा पीढ़ी इस गाने के बैकग्राउंड म्यूजिक पर अक्सर नाइट वॉक, विंटेज फिल्टर और कार राइड्स की रील्स बनाना पसंद करते हैं.
दो दिल मिल रहे हैं
8 / 9साल 1997 में आई फिल्म परदेस में इस गाने दो दिल मिल रहे हैं को जनता का खूब प्यार मिला. इसे प्रपोजल और शादी के दौरान काफी इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कई लोगों की फेवरेट लिस्ट में यह गाना आज भी शामिल है.
संजना आई लव यू
9 / 9साल 2003 में आई फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूं का ये गाना काफी वायरल हुआ. केके, सुनिधि चौहान और चित्रा की आवाज में यह गाना आज भी कल्ट क्लासिक माना जाता है. GenZ और Millennials दोनों को यह खूब पसंद आता है.